खबरेंदेवरिया

देवरिया में स्कूली बस ने छात्र को रौंदा : गुस्साई भीड़ ने रोड जाम कर दूसरी बस में की तोड़फोड़, पुलिस से हुई नोकझोंक

Deoria News : देवरिया जिले के गौरीबाजार में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र के मौत से गुस्साई भीड़ ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने वहां से गुजर रही एक दूसरी अनुबंधित बस में तोड़फोड़ की।

जानकारी मिलते ही सीओ और थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर की नोकझोंक और मान मनौवल के बाद भीड़ शांत हुई। तब जाकर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर हुआ था।

वापस लौट रहा था
गौरी बाजार क्षेत्र के बंसहिया गांव का रहने वाला राजवीर गुप्ता (17 वर्ष) पुत्र राम चरण गुप्ता श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदुपुर में 11वीं में पढ़ता था। स्कूल जाने से पहले वह रोज सुबह दुकानों पर दूध लेकर जाता था। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह वह रामपुर चौराहे पर दूध देकर साइकिल से वापस घर लौट रहा था।

मौके पर ही हुई मौत
इसी दौरान गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर रैश्री मोड़ से पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़ा और बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। घटना में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक स्कूली बस लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। इस दुखद हादसे की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

तोड़फोड़ की
इस दौरान लोगों ने पीछे से आ रही दूसरी अनुबंधित बस में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सीओ जिलाजीत और थाना अध्यक्ष विपिन मलिक ने भीड़ को काफी देर तक समझाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच नोकझोंक भी होती रही। बड़ी मशक्कत के बाद भीड़ शांत हुई और पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दूध पहुंचाता था
राजवीर दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई सूरज और बड़ी बहन सीमा का रो रोकर बुरा हाल है। उसके पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से राजवीर रोजाना स्कूल जाने से पहले कस्बे की दुकानों पर दूध पहुंचाता था। उसके बाद स्कूल जाता था। बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मां मीना देवी और अन्य सगे-संबंधी घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे। जिसने भी यह दु:खद दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

Related posts

ऑपरेशन उपलब्‍ध : आरपीएफ ने फर्जी तरीके से रेल टिकट बनाने वाला गिरोह पकड़ा, 43 लाख के टिकट जब्त, अब 28 करोड़ का ट्रांजेक्शन

Harindra Kumar Rai

देवरिया के मनमाने अफसर : सरकार ने दिया 8 कमरों का डिजाइन लेकिन रेत और बालू के बनाए सिर्फ 4 कमरे, लिया पूरा भुगतान

Sunil Kumar Rai

Mohan Singh Setu : विधायक दीपक मिश्रा शाका ने सीएम के समक्ष उठाया मोहन सिंह सेतु का मुद्दा, 8 साल से हो रहा निर्माण फिर भी अधूरा है काम

Abhishek Kumar Rai

12 नवंबर को लगेगी लोक अदालत : साल के अंतिम आयोजन में सुलझाए जाएंगे वाद, हुई तैयारी

Rajeev Singh

UP Board Result : जून के दूसरे हफ्ते में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें माध्यमिक शिक्षा परिषद की पूरी तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप पर किया कब्जा, भानुका राजपक्षा की जबरदस्त पारी से पस्त हुई विपक्षी टीम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!