उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सावधान, बोले- चुनाव में छल करेगी भाजपा

Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh : य़ूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) को लेकर सभी दल सक्रिय हो गए हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लखनऊ स्थित मुख्यालय के डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार में शनिवार को पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं 403 विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की।

साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तथा बूथ कमेटी की सक्रियता के बारे में भी चर्चा की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की साजिशों से सावधान किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। सत्ता की भूख में वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। पंचायत चुनावों में उसका आचरण तानाशाही रहा है। भाजपा ने उसमें महिलाओं का चीरहरण जैसा जघन्य काम किया।

समाजवादी सरकार चाहते हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। बीजेपी ने अपने शासनकाल में एक भी जनहित का काम नहीं किया। समाज का हर वर्ग आक्रोशित है। लोग अब भाजपा सरकार को और ज्यादा बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। वे बीजेपी से छुटकारा पाना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी ने जनहित के जितने काम किए, उससे सभी प्रभावित हैं। वे उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार चाहते हैं।

विकास कार्य हुए

अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि समाजवादी सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) की शुरुआत हुई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) बना। बुन्देलखंड में राहत की कई योजनाएं चलाई गईं। लखनऊ में मेट्रो चली, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बना। सरयू-राप्ती योजना का 80 प्रतिशत कार्य समाजवादी सरकार में हो चुका था। इसे पूरा कराने में भाजपा ने 5 साल लगा दिए। बीजेपी की आदत केवल उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करने की है। समाजवादी सरकार के समय ही जगदीशपुर से हल्दिया तक गैस पाइप लाइन बिछा दी गई थी। तभी फर्टिलाइजर कारखाना गोरखपुर में चल पाया। एम्स की जमीन भी समाजवादी सरकार ने दी थी।

चुनाव नहीं लड़ेगी

उन्होंने आगे कहा, दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं। कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं। सपा की काम करने वाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी‘ सरकार में ये फर्क साफ हैं। इसीलिए 2022 के चुनाव में भाजपा पूरी तरह साफ होने वाली है। जो संकेत है भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ेगी क्योंकि उसकी स्लेट इस मामले में साफ है। भाजपा की तैयारी षडयंत्र से भरी हुई है। इसलिए बूथ स्तर तक सतर्कता बरतनी चाहिए।

जिम्मेदारी का निर्वहन करना है

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादियों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी संविधान को बचाने की है। समाजवादियों और अम्बेडकरवादियों को अब इसमें अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। यह चुनाव देश को बचाने का है। जनहित के विकास कार्यों के लिए समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता है। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी। भाजपा की इस बार ऐतिहासिक हार होगी।

अमर जवानों को सदैव याद करेगा

बैठक के अंत में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी शहीदों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिपिन रावत का शौर्यपूर्ण जीवन था। देश अपने अमर जवानों को सदैव याद करेगा। सभी ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

देवरिया में पॉक्सो एक्ट के 550 प्रकरण लंबित : 3 मामलों में दोषियों को आजीवन कारावास, न्यायाधीशों की कमी से सुनवाई में देरी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सैन्य आश्रित 25 मई तक इन स्कीम में करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

आईटीआई प्राचार्य को नोटिस : मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन, यूपीपीसीएल को दी अगले महीने तक की टाइम लाइन

Rajeev Singh

भारत विकास परिषद के 60 वर्ष पूरे : देवरिया शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि डॉ राजेश बरनवाल ने बताए 5 मूल मंत्र

Abhishek Kumar Rai

यूपी रोडवेज के 50 साल : सीएम योगी ने 100 नई राजधानी बसों को दिखाई हरी झंडी, हर गांव तक बसें चलाने का…

Sunil Kumar Rai

देवरिया प्रशासन की तैयारी : जनपद के 10 बड़े बकाएदारों से सख्ती से होगी वसूली, हर तहसील में टॉप टेन की लिस्ट तैयार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!