खबरेंदेवरिया

BIG BREAKING : सीएम योगी 18 अक्टूबर को पथरदेवा में कृषि मेले का करेंगे शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री और यूपी के उप मुख्यमंत्री सहित जुटेंगी बड़ी हस्तियां

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मंगलवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 02.30 बजे आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा में आएंगे। इस मौके पर वह आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा में तीन दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद दोपहर 3.35 बजे वह गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

पथरदेवा में होने वाले इस तीन दिवसीय कृषि मेले में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। सीएम की अगवानी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बीते दिन इस बारे में मीडिया को जानकारी दी थी।

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2022 तक एग्रोक्लाइमैटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला का आयोजन आचार्य नरेन्द्र देव इण्टरमीडिएट कॉलेज पथरदेवा (Acharya Narendra Dev Intermediate College) में किया जायेगा।

इसमें पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा के वैज्ञानिक पशुपालन पर जानकारी देंगे। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के वैज्ञानिक और भारतीय सब्जी अनुसंधान केन्द्र वाराणसी के वैज्ञानिक सब्जी उत्पादन के बारे तकनीकी जानकारी दी जायेगी। साथ ही प्रगतिशील, एचीवर किसानों को  कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, एग्रो, सिंचाई, लघु सिचाई विद्युत, बैंकर्स, एनजीओ, एफपीओ, कृषि ज्ञान केन्द्र, विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है।

किसान मेला में फसल अवशेष प्रबन्धन, बुवाई, कटाई, मढ़ाई के कृषि यंत्रों एवं अन्य कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन किया जायेगा तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना, फॉर्म मशीनरी बैंक की स्थापना व ट्रैक्टर कम्पनियों के स्टॉल लगाये जायेंगे। इसमें विभिन्न विभागों एवं निजी क्षेत्र के कृषि निवेश कम्पनियों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। साथ ही विराट किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी में फूड कोर्ट बनाया गया है। जिसमें सभी प्रकार के खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।

Related posts

Tablet & Smartphone distribution : प्रदेश के 68 लाख युवाओं को दिसंबर से टैबलेट और स्मार्टफोन देगी योगी सरकार, इन छात्रों को नहीं मिलेगा

Harindra Kumar Rai

डीएम ने राइस मिलर संग की बैठक : धान खरीद को लेकर दिए निर्देश, किसानों से सीधे फसल क्रय नहीं करेंगे मिल

Rajeev Singh

वन्य जीवों से नुकसान का मुआवजा बढ़ाएगी योगी सरकार : कम होगा पर्यटन शुल्क, जानें सीएम ने क्या दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

फर्जीवाड़ा : देवरिया में कोटेदारों ने परिजनों के नाम से बनवाए फर्जी अंत्योदय कार्ड, अब रिकवरी करेगा प्रशासन, दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिला बम्पर प्लेसमेंट और पैकेज, इन कंपनियों ने दिया ऑफर

Abhishek Kumar Rai

आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में लगेगा तीन दिवसीय विराट किसान मेला : विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल, कृषि वैज्ञानिक देंगे तकनीकी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!