खबरेंदेवरिया

देवरिया में नोडल अधिकारी मार्कण्डेय शाही : गौ आश्रय स्थल का जाना हाल, अधिकारियों को दिए आदेश

Deoria News : जनपद में क्रियाशील गौशालाओं की स्थिति जांचने के लिए शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी तथा विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग मार्कण्डेय शाही ने सोमवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में निराश्रित गौ-आश्रय स्थल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए।

जनपद में कुल 24 गौ संरक्षण आश्रय स्थल क्रियाशील हैं, जिनमें 2,194 गोवंश संरक्षित हैं। नोडल अधिकारी ने शीतलहर के दृष्टिगत गोवंशों को काऊकोट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्रियाशील निराश्रित गो-आश्रय स्थल के लिए एक नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी की नियुक्ति की जाए। गौशालाओं में निर्धारित मानक के अनुसार आहार उपलब्ध कराया जाए।

सीवीओ ने नोडल अधिकारी को बताया कि जनपद में कुल 2,29,600 गोवंशों की ईयर टैगिंग की जा चुकी है। गोवंशों के टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारी ने लंपी वैक्सीन, ब्रुसोलिसिस वैक्सीन और एचएच वैक्सीन के स्टॉक के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। नोडल अधिकारी ने कहा कि जिन वैक्सीन के स्टॉक खत्म हो गए हैं, उन्हें समय रहते मंगा लिया जाए।

नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश को अभियान चलाकर गो आश्रय स्थल पहुंचाया जाए। उन्होंने नवसृजित नगर निकायों में भी गौशालाओं के स्थापना के संबंध में प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके दिये गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीवीओ अरविंद कुमार वैश्य, डीसी मनरेगा बीएस राय, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स में राशिद नसीम का नाम शामिल : 5 लाख का इनाम घोषित

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Election 2022 : 31 जनवरी तक रैली और जुलूस पर लगा प्रतिबंध, चुनाव आयोग ने जारी की नई गाइडलाइंस

Sunil Kumar Rai

आईएमएस नोएडा में जुटेंगे देश के 40 बड़े स्कूलों के प्रिंसिपल : इस खास आयोजन में सीखेंगे ये गुर

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : रोडवेज परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, जिलाधिकारी ने बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav

National Youth Policy : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति निर्धारण में जनता से मांगा सुझाव, जानें कैसे ले सकेंगे हिस्सा

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : ‘बालू-मोरम और गिट्टी की कीमतें रहें नियंत्रित,’ कालाबाजारी करने वालों पर होगी ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!