खबरेंदेवरिया

देवरिया के 57 गांव बाढ़ की चपेट में : जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने लिया जायजा, वितरित की राहत सामग्री

Deoria News : जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक (Minister Dinesh Khatik) ने सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में बाढ़ एवं राहत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। प्रभावितों की हर संभव सहायता की जा रही है। अक्टूबर माह में हुई अतिशय वर्षा की वजह से बाढ़ की समस्या उत्पन्न हुई है। अब नदियों के जलस्तर में गिरावट होना शुरू हो गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों में राहत व बचाव के कार्य तेज किये जाए। जनपद के 57 गांव पूर्ण अथवा आंशिक रूप से जलभराव की समस्या से ग्रस्त हैं जिसमें 24 बरहज, 23 रुद्रपुर एवं 10 सलेमपुर के हैं। पेयजल, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। बरहज के 24 प्रभावित ग्रामों में लोगों के आवागमन के लिए 77 तथा रुद्रपुर में 6 नाव लगाए गए हैं। यूनिसेफ के सहयोग से ग्राम भदिला प्रथम में सरफेस वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाया गया है। राजस्व विभाग एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा राहत किट एवं लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

सिंचाई विभाग द्वारा कुल 9 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं जो क्रमशः पिडरा, शीतलमाझा, गायघाट, मदनपुर केवटलिया, छित्तूपुर- भागलपुर, एकौना, डढ़िया, नदावर एवं पिंडी में है। राजस्व विभाग द्वारा जिले में कुल 93 बाढ़ शरणालय/राहत एवं 65 बाढ़ चौकियां चिन्हित किये गए हैं।

जलशक्ति राज्य मंत्री ने राहत व बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया जाए। विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए। प्रशासन पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं वृहद पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने तटबंधों की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि समस्त तटबंधों की पेट्रोलिंग की जाए। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन खाद्य सामग्री, दवा, पशु-आहार की कमी न होने दें। इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार अत्यंत संवेदनशील है। राहत सामग्री बांटने की गति तेज की जाए और लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जाए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने जलशक्ति राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, सीवीओ डॉ पीएन सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नाव से बकुची पहुँचे जल शक्ति राज्य मंत्री, बाँटी राहत सामग्री

जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा नाव से भागलपुर ब्लाक स्थित जलभराव प्रभावित ग्राम बकुची पहुँचे और राहत सामग्री का वितरण किया। जल शक्ति मंत्री ने प्रभावित लोगों के साथ संवाद किया और उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

इसके पश्चात जल शक्ति मंत्री, विधायक रुद्रपुर जय प्रकाश निषाद, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने केवटलिया बंधे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ से जनपद के समस्त बंधों की जानकारी ली। इस दैरान उन्होंने जलभराव प्रभावित पटवनिया ग्राम के बच्चों में बिस्कुट व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।

Related posts

UP TET 2021 Exam : कई जिलों में टीईटी परीक्षार्थियों का प्रदर्शन जारी, स्कूल प्रबंधकों पर लगाए ये आरोप

Sunil Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने बच्चियों का बढ़ाया उत्साह : बालिका लीग की विजेताओं को दिया सम्मान

Rajeev Singh

मछली पालन से सालाना 25 लाख कमा रहा देवरिया का यह किसान : डीएम ने केंद्र का किया दौरा, युवाओं से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की संचालन समिति की घोषणा की : देवरिया और गौरा बरहज में इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

‘कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा :’ सीएम योगी ने जनपदवासियों से जोड़ा ये रिश्ता, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

देवरिया के 148 गांवों में पाइप लाइन बिछाने में बाधा बनी जमीन : पीडब्ल्यूडी ने लगाया बड़ा अड़ंगा, जानें अब क्या होगा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!