खबरेंपूर्वांचल

बड़ी खबर : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खाद विक्रय और धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए ये आदेश

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत को देखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) लगातार सक्रिय हैं। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, बिक्री को सामान्य बनाने और अवैध तस्करी को रोकने के लिए आज उन्होंने लखनऊ, बाराबंकी और सुल्तानपुर जिलों में विक्रय केंद्रों का दौरा किया। साथ ही उन्होंने धान क्रय केंद्रों का दौरा कर जरूरी निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने बताया, आज लखनऊ में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की व्यवस्था को लेकर किसान सेवा केंद्र शिलवार, साधन सहकारी समिति मोहरी खुर्द तथा दो अन्य प्राइवेट दुकान गोसाईगंज और अमेठी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक (लखनऊ) डीपी सिंह और उप कृषि निदेशक मौजूद रहे।

धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

बाद में सूर्यप्रताप शाही ने बाराबंकी के हैदरगढ़ नवीनमंडी में स्थापित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने, नियमित उठान कराने एवं धान खरीद में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिये। उनके साथ विभाग के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे।

सुलतानपुर पहुंचे

कृषि मंत्री ने सुलतानपुर के नवीनमंडी में स्थापित दूबेपुर प्रथम धान क्रय केंद्र पर भी हालात का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। सुलतानपुर में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण की व्यवस्था को लेकर पीसीएफ सेवा केंद्र, प्रयागीपुर और आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, उतुरी का निरीक्षण किया।

10 हजार दुकानों पर छापेमारी हुई

पिछले कुछ दिनों से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पूरे राज्य में अलग-अलग जनपदों की दुकानों पर खाद वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। विसंगति मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। अब तक 10,000 से ज्यादा दुकानों पर उनकी अगुवाई में टीमों ने छापेमारी की है। बीते दिनों उन्होंने केंद्रीय उर्वरक मंत्री को बताया कि प्रदेश में 21 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2021 के मध्य उर्वरक गुण नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 9850 छापे मारे गये।

ये कार्रवाई हुई है

इसमें 383 को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जबकि 175 विक्रेताओं के लाइसेन्स निलम्बित और 79 के लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसके अतिरिक्त 198 विक्रेताओ को चेतावनी जारी किया गया है। साथ ही 47 विक्रेताओ की बिक्री प्रतिबन्धित की गई। 8 दुकानें सील की गई हैं। 15 विक्रेताओ के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज करायी गयी है।

Related posts

Deoria News : देवरिया में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, जानें डीएम और सांसद ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : लार नगर पंचायत के सीमा विस्तार की उठी मांग, एडवोकेट प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र

Sunil Kumar Rai

eSanjeevani से हजारों को मिल रहा उपचार : देवरिया में 80 सेंटर कर रहे काम, अब यह लक्ष्य हासिल करेगा प्रशासन

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : 88000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा और इलेक्ट्रिक बसें, पढ़ें सीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

पर ड्राप मोर क्रॉप योजना की धीमी प्रगति से नाराज डीएम : 9 फर्मों का आवंटन किया निरस्त, अब तक सिर्फ 242 किसानों…

Sunil Kumar Rai

नहीं रहे रिबेल स्टार : ‘बाहुबली’ के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू का 83 वर्ष की उम्र में निधन, शानदार अभिनय से हासिल किया खास मुकाम

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!