खबरेंदेवरिया

डीएम ने सीएचसी पथरदेवा का किया निरीक्षण : गायब मिले कर्मचारी, बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन मिली खराब

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने सोमवार को पथरदेवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोई डिलीवरी नहीं हुई
जिलाधिकारी सोमवार को अपराह्न लगभग 12:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के विषय में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि पिछले 2 दिन से सीएचसी में किसी भी गर्भवती महिला की डिलीवरी नहीं हुई है और न ही कोई मरीज भर्ती है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

मशीन खराब मिली
जिलाधिकारी को निरीक्षण में अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं कर्मचारियों की हाजिरी के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन भी खराब मिले। जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र ही इन्हें ठीक कराने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में स्थित महिला शौचालय में स्क्रैप रखा मिला, जिससे प्रतीत हो रहा था कि शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता है।

अनुपस्थित मिले कर्मचारी
इसके पश्चात डीएम ने उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें चार कर्मचारी चंद्रशेखर कुशवाहा, राजू, नदीम अख्तर तथा शमशाद अहमद अनुपस्थित मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। फील्ड में जाने वाले कर्मचारियों की आवाजाही दर्ज करने वाला मूवमेंट रजिस्टर भी नहीं मिला।

जानकारी ली
जिलाधिकारी ने दवा वितरण पंजिका, ओपीडी पंजिका का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने दवा वितरण पंजिका, ओपीडी पंजिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने मरीज और उनके तीमारदारों से संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एमओआईसी प्रभात रंजन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

डीएम ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने पथरदेवा ब्लॉक मुख्यालय के निकट भेलीपट्टी में पीडब्ल्यूडी के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गेस्ट हाउस को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Related posts

नदियों के किनारे इन गतिविधियों को बढ़ावा देगा प्रशासन : गंगा समिति की बैठक में बोले डीएम

Swapnil Yadav

पौधरोपण में लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले : टॉप 10 में शामिल हुआ देवरिया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 20 जुलाई को देवरिया में किसान दिवस का होगा आयोजन, अधिकारी और एक्सपर्ट देंगे जानकारी

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : युवा बेरोजगार स्वरोजगार योजना के जरिए शुरू कर सकते हैं अपना कारोबार, जानें पात्रता की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की घटनाओं से झुलस रहा है : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai

चाय और कॉफी का सेवन करें बंद : सीएमओ ने बताए हीट वेव के लक्षण और बचाव के उपाय, जानें और बरतें एहतियात

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!