खबरेंदेवरिया

जिम्मेदारी : भाजपा ने अजय दूबे वत्स को मंडल प्रभारी का पद सौंपा, स्नातक चुनाव में दिखाएंगे क्षमता

BJP appoints Ajay Dubey Vats Mandal Adhyaksh

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा कैम्प कार्यालय पर स्नातक शिक्षक निर्वाचन के लिए एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में अजय दूबे वत्स को मण्डल प्रभारी बनाया गया।

जीत का परचम लहराएंगे
बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर फैजाबाद स्नातक चुनाव में अपने जीत का परचम फहरायेगी। आप सभी कार्यकर्ताओं को आधिक से अधिक स्नातक पास लोगों और शिक्षण कार्य कर रहे लोगों को मतदाता बनाना है। इसके लिए फॉर्म 18 व फॉर्म 19 का प्रयोग करना है। फार्म को सही तरीके से भरना है और फॉर्म के साथ तृतीय वर्ष की मार्कशीट या डिग्री की सत्यापित फोटो कापी संलग्न करनी है।

एक अक्टूबर से शुरू हुआ कार्यक्रम
1 नवम्बर 2019 या इससे पहले के पास सभी स्नातक मतदाता बन सकते हैं। आप सभी को फॉर्म भरवाकर कार्यालय पर जमा करना है। 1 अक्टूबर से मतदाता बनने का कार्य शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तारीख 7 नवम्बर है। शासन से समय समय पर इसकी सूचना भी दी जायेगी।

अधिक से अधिक मतदाता बनाएगी पार्टी
विधान सभा प्रभारी कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। इसलिए मतदाता बनाने के कार्य में कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए। सभी लोग लगकर स्कूल कॉलेज में कार्यरत लोगों को भी मतदाता बनाएं। जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि इस बार भी हम लोग चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे। मण्डल महामंत्री अशोक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त एवम संचालन अजय गौतम ने किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा, त्रिवेणी गुप्ता, पुनीत यादव, दीपक श्रीवास्तव, सुनील यादव स्नेही, अमित यादव, अनिल ठाकुर, मनजंय मौर्य, राघवेंद्र पासवान, अवधेश मद्देशिया, धर्मप्रकाश पांडेय, रामजनम कुशवाहा, अरविंद तिवारी, रामजी चौहान, वशिष्ठ यादव, कृष्णकुमार सिंह, यशवंत राजभर, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

डीएम जेपी सिंह ने रिद्धि और सिद्धि पांडेय को किया सम्मानित : 12वीं में अच्छे अंक लाने पर दी बधाई

Rajeev Singh

BIG BREAKING : डीएम ने डिप्टी सीएमओ का वेतन रोका और दी प्रतिकूल प्रविष्टि, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में नक्शा पास करते वक्त वसूला जाएगा लेबर सेस, श्रम बंधु की बैठक में डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria Rojgar Mela : देवरिया में 21 सितंबर को रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगी नौकरी, जाने से पहले जान लें सभी शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : आधार प्रमाणीकरण में ढिलाई पर सीडीओ ने दो अफसरों को दी चेतावनी, रोजाना 50 पेंशनर्स का वेरीफिकेशन करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!