खबरेंदेवरिया

छात्रों का आधार बनवाने में पिछड़े स्कूल : सीडीओ ने बीएसए और बीईओ को दिया टारगेट, देनी होगी रोज की रिपोर्ट

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आधार बनाने में पिछड़े ब्लाकों की बैठक की।

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) ने बताया कि विकास खण्ड रामपुर कारखाना, सलेमपुर, लार, तरकुलवा भाटपाररानी, भटनी, बरहज, नगर देवरिया में आधार नामांकन 90 प्रतिशत से कम है।

संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए सेवित डाकघर अधीक्षक, लीड बैंक मैनेजर एवं प्रबंधक, बीएसएनएल से सम्पर्क कर सभी बच्चों का आधार नामांकन एक सप्ताह के अन्दर 95 प्रतिशत से अधिक कराना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन होने वाले नामांकन की सूचना जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत की जाए।

जिन विकास खण्डों में आधार नामांकन 95 प्रतिशत से अधिक है, वो यथाशीघ्र उपरोक्त विभागों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत आधार नामांकन कराना सुनिश्चित करें तथा इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी लार, खंड शिक्षा अधिकारी भटनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी तरकुलवा , खण्ड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर और बरहज आदि उपस्थित रहे।

Related posts

G20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने दिए तीन बड़े वैश्विक प्रस्ताव, अफ्रीका-भारत साझेदारी पर दिया जोर

Kajal Singh

Deoria News : श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जन सेवा केन्द्रों पर 29 अगस्त से लगेगा कैंप, साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : डीएम ने डिप्टी सीएमओ का वेतन रोका और दी प्रतिकूल प्रविष्टि, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : 91 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, चंद घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

CUET : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टेस्ट की आखिरी तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Harindra Kumar Rai

पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने बदला यूपी का परसेप्शन : सीएम योगी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!