खबरेंदेवरिया

VIDEO : देवरिया सीएमओ ऑफिस में बाबू का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, जांच के लिए समिति गठित

Deoria News : देवरिया के सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha) ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से पैसा मांगने के वायरल वीडियो की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीएन कन्नौजिया एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरपी यादव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

यह जांच समिति तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सीएमओ ने बताया कि जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल देवरिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एक बड़े बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें बाबू को सभी क्लेम सेटेलमेंट के लिए 10000 रुपए की रिश्वत मांगते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, वीडियो में बाबू ने कहा कि रिश्वत की रकम से ज्यादातर हिस्सा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जाएगा।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के हैंडल्स को टैग करते हुए लोगों ने देवरिया सीएमओ ऑफिस में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत की। उसके बाद यह माना जा रहा था कि मामले में फौरी कार्रवाई होगी। देखना है, जांच समिति को मामले में क्या सच पता चलता है।

Related posts

नगर पालिका चुनाव : भाजपा देवरिया ने बनाई योजना, प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला बोले-विपक्षियों की जब्त होगी जमानत

Sunil Kumar Rai

Antyoday Diwas 2022 : देवरिया विकास भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सांसद बोले-पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

Deepawali 2021 : लौट रहा अयोध्या का गौरव, हर साल 5 करोड़ पर्यटक आएंगे रामनगरी, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Shweta Sharma

जिलाधिकारी ने पथरदेवा राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण : डेडलाइन में काम पूरा करने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

चीनी उद्योग को मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री योगी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!