खबरेंदेवरिया

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Deoria News : देवरिया में सड़क पर अचानक सामने आए व्यक्ति को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। जिसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना देवरिया जिले के खुखुन्दू चौराहे के पास की है। दरअसल सलेमपुर के कुछ कपड़ा व्यवसायी खलीलाबाद से कपड़े की खरीदारी कर पिकअप से वापस सलेमपुर जा रहे थे। पिकअप अभी खुखुंदू चौराहा से करीब 100 मीटर पहले पहुंची थी कि अचानक एक व्यक्ति सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और मुख्य मार्ग पर ही पलट गई।

इससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से देवरिया अस्पताल भिजवाया। वहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

Related posts

नवनियुक्ति तक सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेगी यूपी सरकार : मुख्यमंत्री योगी ने 219 प्रधानाचार्यों को दिया नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपा देवरिया कार्यसमिति की बैठक में बनी रणनीति : सूर्य प्रताप शाही बोले-बीजेपी ने जनता में विश्वास और भरोसा पैदा किया

Rajeev Singh

नोएडा : डीडीआरडब्ल्यूए ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, नवाब सिंह नागर सहित इन हस्तियों ने की शिरकत

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने 240 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र : बोले- माफिया नहीं,गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदना

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : डीएम ने टॉपर अंशु यादव को किया सम्मानित, कहा- देवरिया देवभूमि है, यहां शिक्षा की कमी नहीं

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!