खबरेंदेवरिया

DEORIA : भाजपा देहात मंडल ने गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में लगाए पौधे, लोगों से की वृक्ष लगाने की अपील

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Birthday) के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा देवरिया देहात मंडल (BJP Deoria Dehat Mandal) ने पौधे लगाए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर जनपद के गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगावा (Ganga Prasad Inter College Majhgawa) के प्रांगण में पौधारोपण किया।

पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवरिया सदर खंड के प्रमुख पवन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान, वृक्षारोपण, नि:शुल्क टीकाकरण व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर भाजपा देवरिया देहात मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान, भाजपा देवरिया के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अजित नारायण मिश्रा, पूर्व ग्राम प्रधान राम रतन चौहान, ग्राम प्रधान सुशील यादव, मंडल महामंत्री विपिन यादव, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बंसराज पांडे, निगम सिंह,  अवधेश सिंह, अरविंद पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान : जानें साल दर साल कैसे मिली सफलता

Rajeev Singh

बारिश से बेहाल देवरिया : शहर की सड़कें जलमग्न हुईं, डीएम ऑफिस और पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसा पानी, जल निकासी के लिए बन रहा नाला टूटा

Sunil Kumar Rai

बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक : 6 मासूमों पर हमला, दस मौतें और दर्जनों घायल

Kajal Singh

बाजरे की खेती से किसानों की बल्ले-बल्ले : 800 करोड़ खर्च करेगा केंद्र, योगी सरकार ने भी बनाई कार्ययोजना

Sunil Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : देवरिया कलेक्ट्रेट में हुआ पंच प्रण शपथ कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

Deoria News : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री ट्रायल बैठक, जनपद के सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!