खबरेंदेवरिया

Deoria News : सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारियों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, कराएंगे इलाज, देवरिया को देश में दिलाएंगे पहला स्थान

Deoria News : सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को धन्वंतरि सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने 2, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने 1, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (Antaryami Singh BJP) ने 1, नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने 1, भाजपा नेता विजय पटेल ने 1, नगर महामंत्री अनिल गुप्ता ने 1 मरीज को गोद लिया। जबकि 13 लोगों ने मरीजों को गोंद लेने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया, जिन्हें कल तक मरीज गोद दे दिये जायेंगे।

इस अवसर पर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 2025 तक टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने की जो बात कही है, उसे पूरा करने लिये हम सभी को सामूहिक रूप से लगना होगा। अगर हम लोग पूरे मन से लग जाएं तो टीबी का खात्मा होगा। सारे समाज के सामूहिक प्रयास से ही राष्ट्र को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। पहले घरों में भोजन बनाते समय महिलाओ को धुंआ का सामना करना पड़ता था, जिससे महिलाओं में टी. बी की बीमारी ज्यादा पायी जाती थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबके घरो में गैस – चूल्हा देकर टीबी रोग के कारक धुंआ से सबको बचाया है। हम जिले के सभी टीबी मरीजों को भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गोद लेने का काम करेंगे। आज के अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने अगल बगल जहां टीबी के मरीज हैं, उनका सहयोग कर उनको गोद लेकर एक पुनीत कार्य करेंगे। नागरिकों की युद्ध स्तर पर जनभागीदारी की भावना से टीबी उन्मूलन की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने से इस बीमारी पर जल्द विजय पाई जा सकती है।

सांसद ने कहा, इस तरह भारत को 2025 तक टीबी मुक्त देश बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यानि वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले 2025 तक उच्च बोझ वाली संक्रामक बीमारी को खत्म करने की भारत की प्रतिबद्धता को पूरा किया जा सकता है। ऐसा होने से एक तरफ जहां भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, तो वहीं दूसरी ओर टीबी के इलाज को लेकर भारतीय दवाओं की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। यानि एक पंथ दो काज होंगे।

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश टीबी मुक्त हो इसके लिये अधिक से अधिक मरीजों को हम सभी को मिलकर गोद लेना होगा। साथ ही उनके ठीक होने तक उनके साथ जुड़े रहें। जब लोगों के हित में सरकार द्वारा कोई कल्याणकारी योजना बनाई जाती है, तो उसकी सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे सरकार की इन योजनाओं को सफल बनाने के उद्देश्य से आगे आएं। देश में 9 सितंबर को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए सभी लोग आगे आएं, देश निश्चित ही टीबी मुक्त होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा, हम लोगों का ये प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान से बड़े स्तर पर लोगों को जोड़कर देश में सबसे पहले देवरिया को टी.बी. मुक्त जनपद बनाया जाये। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। सीएमओ डॉ राजेश झा ने सभी का स्वागत एवं कार्यक्रम संयोजक संतोष मिश्र ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर डा.सुरेन्द्र चौधरी, कृष्णानाथ राय, अम्बिकेश पाण्डेय, डा. गंगा शरण पाण्डेय, डॉ.राधेश्याम शुक्ला, डा.प्रवीण निखर, अंगद मणि त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, संजय सिंह, विष्णु अग्रवाल, अनवर अहमद खां, नित्यानंद पाण्डेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, रजनी पाण्डेय, मृतुन्जय पाण्डेय, मान्धाता सिंह, डा वीपी सिंह, सुनील सिंह, उदयभान, सूरज, अनंत तिवारी, सीपी सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने किया।

Related posts

Deoria News : मुख्य राजस्व अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने वरासत अभियान का जाना हाल, इस गांव पहुंचे थे

Sunil Kumar Rai

सहजानन्द राय बने बीजेपी गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष : देवरिया में भाजपाइयों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई

Sunil Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : ओमेक्स सोसाइटी में बसंत पंचमी की रही धूम, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया नगर पालिका के वार्डों की चौहद्दी पर उठे सवाल, निवासियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : लक्ष्य से कम सड़क निर्माण और अपूर्ण कार्य पर सीडीओ सख्त, अफसरों पर गिरी गाज, इन रोड में मिली खामी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : बलिया बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि, जानें आज का इतिहास

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!