खबरेंपूर्वांचल

UP Election 2022 : सपा में शामिल हुए बसपा के राम अचल राजभर और लालजी वर्मा, अखिलेश बोले- बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता

Ambedkar Nagar : समाजावादी पार्टी (Samajwadi Party) की जनादेश रैली में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का काफिला अंबेडकरनगर पहुंचा था। वहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित नेताओं राम अचल राजभर और लालजी वर्मा का स्वागत किया। दोनों नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई।

रैली में आने वालों का धन्यवाद देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। ये जनसैलाब इतिहास लिखेगा। राजभर और वर्मा के सपा में आने के बाद अम्बेडकरनगर के आसपास के जिलों में बीजेपी का खेल खत्म हो गया है। भाजपा हमें जाति-धर्म में बांट रही है। आज लोहिया-अंबेडकर की विचारधारा की जरूरत है।

किसानों को कुचला

जनादेश रैली में अखिलेश यादव ने भाजपा और राज्य-केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सरकार ने अन्याय किया है। किसानों को बर्बाद किया। किसानों को गाड़ी से कुचला गया। सिलेंडर बांटने वालों ने दाम आसमान पर पहुंचा दिए। पेट्रोल 100 के पार है। अपनी जीत का दावा करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा, पिछडों का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा।

लैपटॉप चलाना नहीं जानते

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, याद कीजिए नोटबंदी हुई थी। भाजपा ने कहा था कि भ्रष्टाचार ख़त्म हो जाएगा, कालाधन आएगा। कितने साल हो गए नोटबंदी को, क्या भष्टाचार ख़त्म हो गया? कितना कालाधन विदेश से वापस आया है? आपका मुख्यमंत्री ऐसा न हो जो लैपटॉप चलाना नहीं जानता हो। लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) ने लैपटॉप नहीं बांटे। कौन मानेगा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप चला लेते हैं? लैपटॉप लेकर आओ, बुलडोजर लेकर मत आओ।

बदलाव के लिए तैयार है

इससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से कहा गया, सामाजिक न्याय’ के संघर्ष को आगे बढ़ाने, गरीब, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, वंचितों की आवाज को बुलंद करने के लिए, अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की “जनादेश महारैली” हो रही है। पूर्वांचल के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं।

Related posts

देवरिया में बोले स्वतंत्र देव सिंह : ‘समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित है योगी सरकार,’ विकास कार्यों का लिया जायजा

Harindra Kumar Rai

पूर्वांचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और कोविड प्रबन्धन की समीक्षा की, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने दो थानों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए लीज एग्रीमेंट पर हुए हस्ताक्षर, जानें क्या बोले सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

23 जनवरी को देवरिया में आयोजित होगी मानव श्रृंखला : डीएम ने सडक सुरक्षा माह के सफल आयोजन के लिए बनाया प्लान

Rajeev Singh

खुशखबरी : देवरिया के 2 परिषदीय स्कूलों ने यूपी 100 में बनाई जगह, इन मानकों पर परखा गया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!