उत्तर प्रदेशखबरें

Cooperative Movement : 14 नवंबर से शुरू होगा अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह, इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Uttar Pradesh : भारतीय सहकारी आन्दोलन (Indian Cooperative Movement) के अवसर पर 68वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह (All India Cooperative Week) 14 नवम्बर, 2021 से 20 नवम्बर, 2021 तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर सहकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं सहकारी आन्दोलन के प्रति जागृति के लिए विचार गोष्ठियां, सामान्य निकाय की बैठक, कवि सम्मेलन एवं सहकारिता से सम्बंधित वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

ताकि सभी सक्रिय सहकारी बन्धुओं, भावी सदस्यों एवं सहकारिता से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सहकारी आन्दोलन को और अधिक लोकप्रिय एवं जनोपयोगी बनाया जा सके। सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहकारी सप्ताह समारोह के प्रथम दिवस 14 नवम्बर, 2021 को समस्त सहकारी संस्थाओं के कार्यालयों पर सहकारी ध्वज फहराया जायेगा। प्रभात फेरी एवं गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी। सप्ताह के सातों दिवसों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

इसमें –

-कोविड महामारी से निपटने और स्वास्थ्य सहकारी समितियों को मजबूत करने में सहकारी समितियों की भूमिका

-सहकारी विपणन उपभोक्ता, प्रसंस्करण और मूल्य वर्धन

-नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने में सहकारी समितियों की भूमिका

-रोजगार सृजन और व्यावसायिकता में लाना

-उद्यमिता विकास और युवाओं के लिए निजी सहकारी भागीदारी को मजबूत करना

-वित्तीय समावेशन और डिजिटलीकरण जैसे विषयों पर मंथन होगा।

सहकारी सप्ताह के समारोह के आयोजन में समस्त सहकारी पदाधिकारियों, अधिकारियों, कार्मिकों, सहकारी बन्धुओं एवं स्थानीय, क्षेत्रीय सहकारी नेतृत्व की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित की जायेगी। सहकारी सप्ताह की अवधि में प्रत्येक जनपद के जिलों में सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी से सहकारी गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम आयोजन से सम्बंधित प्रभात फेरी, गोष्ठियां, बैठक, सम्मेलन, प्रतियोगिताओं आदि में शासन द्वारा जारी कोविड-19 महामारी से सम्बंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Related posts

Nagar Nikay Chunav 2022 : डीएम जेपी सिंह और एसपी ने बापू इंटर कॉलेज में परखीं तैयारियां, इन चुनावों में रहेंगे खास इंतजाम

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पढ़ें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai

World Environment Day 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों ने लगाए पौधे, नोएडा पुलिस की रही भागीदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : टीबी, फाइलेरिया और इंसेफेलाइटिस से मुक्त होगा प्रदेश, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : युवक की मौत को आत्महत्या बता रही पुलिस, 4 दिन बाद तक दर्ज नहीं हुआ मामला, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria news : जिला कारागार देवरिया पहुंची सचिव न्यायाधीश इशरत परवीन फारुकी, बंदी महिलाओं और बच्चों के लिए दी खास हिदायत

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!