खबरेंदेवरिया

जिला पोषण समिति की बैठक : बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बनी योजना, गांवों में लाभार्थियों से होगा वितरण का सत्यापन

-सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित
-पोषाहार वितरण के सम्बन्ध में दिया गया आवश्यक निर्देश

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गयी।

जिसमें आधार कार्ड वेरिफिकेशन, 5 वर्ष तक के बच्चों के कुपोषण की निगरानी, प्रधानमन्त्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्माण के लिए प्रेषित प्रस्ताव, आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्राथमिक विद्यालयों में संचालन, पोषाहार वितरण तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों के जियो टैग और निर्माण आदि के प्रगति की समीक्षा की गयी।

समीक्षा में आधार वेरिफिकेशन शत प्रतिशत पूर्ण कराने, वजन ग्रोथ मानिटरिंग की पोषण ट्रैकर पर माह के आरम्भ में ही तीव्र गति से फीडिंग कराने, प्रधानमन्त्री जन विकास कार्यक्रम में सम्मिलित सभी विकास खण्डों से निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।

पोषाहार वितरण के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार आपूर्ति के पश्चात 10 प्रतिशत केन्द्रों पर बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं 20 प्रतिशत आंगनबाडी केन्द्रों पर मुख्य सेविका के माध्यम से सत्यापन कराया जाए। पोषाहार वितरण के पश्चात कम से कम 05 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह वितरण का लाभार्थियों से शत प्रतिशत सत्यापन किया जाए। इन सत्यापनों की समीक्षा आगामी जिला पोषण समिति की बैठकों में की जायेगी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, समस्त सीडीपीओ एवं अन्य कनवर्जेन्स विभागों से सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

‘ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूरी बनाएं जनप्रतिनिधि,’ सीएम योगी ने किया विधायकों का मार्गदर्शन

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : योगी सरकार ने 5 साल में यूपी को देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

रेशम से रोशन होगी किसानों की जिंदगी : यूपी में 30 गुना बढ़ेगा ककून धागाकरण, गोरखपुर क्षेत्र खेती को मुफीद

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai

डायट रामपुर कारखाना में मोबाइल पर पिक्चर देखता मिला लिपिक : तीन कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित, डीएम ने प्राचार्य पर लिया एक्शन

Harindra Kumar Rai

फिर एक्शन में सीडीओ रवींद्र कुमार : ग्राम प्रधान और सचिव सहित 3 पर कार्रवाई, जानें वजह

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!