खबरेंदेवरिया

अवसर : देवरिया में 90 लोगों को मिलेगा प्रशिक्षण, जानें आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी शर्तें

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (सब ट्राइबल सबप्लान) के व्यक्तियों को सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में 90 व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य जिले को आवंटित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करें

चालू वित्तीय वर्ष में पुरुष वर्ग के लिए इलेक्ट्रीशियन एवं महिला वर्ग के लिए टेलरिंग ट्रेड का चयन किया गया है। योजना के अन्तर्गत 18 से 45 वर्ष तक के अनुसूचित जाति के ऐसे व्यक्ति आवेदन के लिए पात्र होंगे, जो जनपद देवरिया के मूल निवासी हों एवं शैक्षिक योग्य न्यूनतम आठवीं पास हों। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है।

18 अगस्त तक करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन विभाग के ई-पोर्टल वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 18 अगस्त है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

कारोबार : होली के मौके पर हुई 250 करोड़ रुपये की खरीदारी, छूट मिलने से 50 फीसदी व्यापार बढ़ा

Abhishek Kumar Rai

बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा : बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट, सरकार की तैयारी का दिखा असर

Rajeev Singh

दर्दनाक : बेटे के मौत की खबर सुन मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुई मृत्यु, परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

Sunil Kumar Rai

सड़क सुरक्षा के लिए डीएम ने दिए आदेश : रोड पर वाहन खड़े करने पर रोक, चलेगा जागरूकता अभियान

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने किया मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज : नारी शक्ति को लेकर कही ये बड़ी बात

Shweta Sharma

यूपी में फहराए जाएंगे 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज : तिरंगा खरीदने में खर्च होंगे 30 करोड़ से ज्यादा, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!