उत्तर प्रदेशखबरें

Uttar Pradesh : आईटीआई में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, इन वेबसाइट पर करें आवेदन

अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी  विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं

तृतीय चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2021 दिन बुधवार (अवकाश सहित) निर्धारित

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने आईटीआई के तीसरे राउंड के लिए प्रवेश परीणाम घोषित कर दिया है। विभाग के विशेष सचिव तथा अधिशासी निदेशक, एससीवीटी हरिकेश चौरसिया ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने प्रदेश में चल रहे राजकीय-निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2021 के तृतीय चरण व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का द्वितीय चरण के आवंटन के पश्चात उच्चीकरण का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया है।

अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट-http://www.scvtup.in, http://www .upvesd.gov.in, http:// www.upvesd. gov.in/dte, http://upsdm.gov.in, http://urise. up.gov. in पर देख सकते हैं। तृतीय चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2021 दिन बुधवार (अवकाश सहित) निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक कर एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि अंकित कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है।

ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी के दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस से भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।

प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित प्रवेशित संस्थान में अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जांच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश लेना होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय, निजी संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करें।

Related posts

Deoria News : देवरिया में 7 अगस्त को आधार नंबर एकत्र करने के लिए चलेगा अभियान, सभी बीएलओ को जारी हुआ यह आदेश  

Abhishek Kumar Rai

यूपी के तहसीलों की बदलेगी कार्यशैली : ई-रिक्शा के तय होंगे रूट, सीएम योगी ने दिए ये महत्वपूर्ण आदेश

Sunil Kumar Rai

हादसा : यूपी रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 37 से ज्यादा यात्री घायल

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूईटी अंक के आधार पर मिलेगा प्रवेश, पढ़ें इस परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी

Abhishek Kumar Rai

पार्ट टाइम प्रधानाचार्य चला रहे लीलापुर आईटीआई : तीन चौथाई छात्र मिले अनुपस्थित, CDO ने कार्रवाई का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी ने किया देश के पहले रैपिड रेल का उद्घाटन : सीएम योगी ने जताया आभार, 45 मिनट में पूरा होगा मेरठ का सफर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!