खबरेंनोएडा-एनसीआर

एसडीएम और एसीपी ने जेवर के बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा : इन इलाकों में जमा हुआ पानी, यमुना में जलस्तर…

Gautam Buddh Nagar : यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह और एसीपी जेवर रुद्र प्रताप सिंह ने ग्राम कानीगढी और झुप्पा का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

गौरतलब है कि हथिनी कुण्ड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। जिसमें यमुना किनारे बसे ग्रामों में बाढ का खतरा मंडरा रहा है। जेवर क्षेत्र के ग्राम कानीगढी और झुप्पा में यमुना का पानी घुस गया है।

इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम और एसीपी जेवर ने अन्य विभागों के अधिकारीयों के साथ ग्राम झुप्पा और कानीगढी का निरीक्षण कर बाढ की स्थिति जायजा लिया। एसडीएम जेवर ने यमुना के बढते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीणों से वार्ता कर उनको आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने सिंचाई विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने और यमुना के बढ़ते जल स्तर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जन सामान्य बाढ़ आपदा की स्थिति में सहायता के लिए 0120- 2974274 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेवर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और ब्लाक की टीमें साथ में मौजूद रहीं।

Related posts

योगी सरकार में 19000 से अधिक गांवों को खुले तारों से मिली मुक्ति : पॉवर फॉर ऑल के अंतर्गत 1.58 करोड़ कनेक्शन का बना रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

अवैध खनन पर ड्रोन से नजर रख रही योगी सरकार : हजारों वाहन जब्त, बुंदेलखंड में लगा करोड़ों का जुर्माना

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 2 प्रतिशत प्रीमियम देकर कराएं फसल बीमा, जनसेवा केंद्र पर मिल रही सुविधा, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

World Environment Day 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों ने लगाए पौधे, नोएडा पुलिस की रही भागीदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

18 अक्टूबर को पथरदेवा में लगेगा किसान मेला : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे शुभारंभ, कृषकों को दी जाएगी ये जानकारियां

Abhishek Kumar Rai

बिना एसएमएस कटाई करते कंबाइन होगी जब्त : पराली जलाने पर देना होगा जुर्माना, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!