खबरेंदेवरिया

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर : शलभ मणि

-बूथ सम्पर्क अभियान में विधायक ने बांटे मोदी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक

-भारत का विश्व में बढ़ा कद

Deoria News : केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की तरफ से चलाए जा रहे 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi) ने भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भीमराव अंबेडकर शक्ति केंद्र के बूथों पर संपर्क अभियान में हिस्सा या। इस दौरान सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया।

विश्व पटल पर मस्तक ऊंचा हुआ है

लोगों से संपर्क करते हुए एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान सभी के लिए बिना भेदभाव काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, राशन वितरण योजना, किसान सम्मान निधि, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, अटल पेंशन योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाकर गरीबों को मदद करने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। मोदी सरकार शहरों को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व पटल पर मस्तक ऊंचा हुआ है।

विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है

उन्होंने आगे कहा, “आज कोई भी देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा चाक-चौबंद हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के 8 साल का कार्यकाल गैर भाजपा दलों के सरकार के 70 साल के कार्यकाल के ऊपर भारी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में देश को आगे लेकर बढ़ चुकी है। भारत आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।”

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, बंटी जायसवाल, दिनेश गुप्ता, अजय सिंह, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, मन्ना सिंह, मिथिलेश मिश्रा, एडवोकेट अमित कुमार दुबे, अखिलेश मिश्रा, ओम तिवारी, आकाश मिश्रा, रवि पांडेय, रुपम पांडेय, मुक्ति नाथ त्रिपाठी, सुबोध जायसवाल, राज दीक्षित, अजित सिंह और विकास दूबे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

लोकल लेवल गाइड्स का होगा प्रशिक्षण : यह संस्थान कराएगा, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Swapnil Yadav

देवरिया में प्रति हेक्टेयर 57 कुंतल धान की हुई पैदावार : डीएम एपी सिंह की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एमएलए के निर्देश के बावजूद गौरी बाजार पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज, पीड़ित पक्ष ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai

यूपी के गांवों का इतिहास लिखेगी सरकार, आईटीआई में इन ट्रेड्स की पढ़ाई बंद होगी, पढ़ें आज की महत्वपूर्ण खबरें

Harindra Kumar Rai

डीएम ने जिला जेल में ठंड से बचाव के इंतजामों का लिया जायजा : बंदियों को बांटा कंबल, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Deoria news : उसरा बाजार के इस प्लांट से 4 ब्लॉक को मिलेगा टेकहोम फूड, 300 समूहों ने की मदद, डीएम ने किया निरीक्षण

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!