खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में बंदर के धकेलने से छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Deoria News : देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में आज एक दुखद हादसा हुआ। छत पर टहल रहे एक युवक को एक बंदर ने नीचे धकेल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम मचा हुआ है।

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बजराटार महुअवां गांव में एक युवक अपनी छत पर टहल रहा था। इसी दौरान एक आतंकी बंदर ने उसे धक्का दे दिया। इससे अनजान युवक खुद को संभाल न सका और नीचे गिर पड़ा।

उसे गंभीर चोटें आईं। आनन – फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाके में हर कोई इस हादसे की चर्चा कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बजराटार महुअवां गांव में आतंकी बंदरों का आतंक पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गया है। इन्हें भगाने में प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही। देखते हैं, एक युवक की मौत के बाद बंदरों को आबादी वाले इलाके से हटाने में कितनी सफलता मिलती है।

Related posts

जनपद के नए एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने संभाली कमान: जनसुनवाई और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Sunil Kumar Rai

देवरिया में तमंचे पर डिस्को : अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, महुआडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

घटिया मसाला और दोयम दर्जे की ईंट : बिना बीम-कॉलम के खड़ी हुई दीवार, जानें देवरिया में कैसे बन रहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

Abhishek Kumar Rai

सावन के पहले सोमवार को दिखी यूपी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक : प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों पर रही खास तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : देवरिया में 67 लेखपालों का हुआ क्षेत्र परिवर्तन, लिस्ट जारी

Harindra Kumar Rai

महिलाओं को सशक्त करेगा नारी शक्ति वंदन विधेयक : अलका सिंह

Shweta Sharma
error: Content is protected !!