खबरेंदेवरिया

मौका : यूपी के 100 ब्लॉक में रोजगार देगी सरकार, देवरिया के युवाओं को मिलेगा अवसर, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Deoria News : मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम (Mukhyamantri Felloship Programm) के तहत प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने के लिए शोधार्थियों का चयन किया जायेगा।

इसमें युवाओं को पारिश्रमिक के रूप में 30 हजार रुपये प्रतिमाह के दर से भुगतान किया जायेगा। भ्रमण के लिये 10 हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जायेगा। यह कार्य शोधार्थियों द्वारा उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय करते हुए किया जायेगा तथा इस कार्य के प्रभावी सम्पादन के लिए योजनाओं का सर्वेक्षण अध्ययन, प्रमाणिक आंकड़ों का संकलन एवं अनुश्रवण का कार्य किया जायेगा।

सुझाव भी प्रस्तुत किये जायेंगे

शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किये जायेंगे। साथ ही शोधार्थियों द्वारा योजना से सम्बन्धित नीति निर्धारण योजना संरचना एवं योजना के कार्यन्वयन से सम्बन्धित कार्यों में प्रतिभाग किया जायेगा।

अवसर प्रदान किया जायेगा

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक आकांक्षात्मक विकास खण्ड में एक शोधार्थी का चयन किया जाना है। शोधार्थी को सरकार के साथ नीति प्रबंधन कियान्वयन अनुश्रवण आदि के कार्यों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया जायेगा।

पर्यवेक्षण में कार्य करना होगा

चयनित शोधार्थी को यथासम्भव विकास खण्ड में ही आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। फेलोशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित शोधार्थी की सम्बद्धता अवधि नियुक्ति की तिथि से एक वर्ष के लिए मान्य होगी। सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद इसे एक वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम अवधि के दौरान शोधार्थियों को जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं में
(1) कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं सम्बद्ध क्षेत्र
(2) वन, पर्यावरण एवं जलवायु
(3) शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास
(4) ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा
(5) पर्यटन एवं संस्कृति
(6) डाटा साइंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, आईटीईएस, जैव प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग डाटा गवर्नेन्स आदि
(7) बैंकिंग, वित्त एवं राजस्व
(8) लोक नीति एवं गवर्नेन्स के क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों/शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।

विचार किया जाएगा
आवश्यकतानुसार अन्य क्षेत्र भी विचारणीय हो सकते हैं। कार्यक्रम में चयन के लिए अभ्यर्थियों को नियोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये योग्यता होनी चाहिए
अभ्यर्थियों के पास प्रमुख संस्थानों/विश्वविद्यालयों से प्रथम श्रेणी या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा उच्च शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों के पास सूचीबद्ध किसी भी क्षेत्र में प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए। आवेदकों के पास उत्कृष्ट कम्प्यूटर कौशल तथा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अनुप्रयोगों पर काम करने की क्षमता तथा संचार कौशल भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Related posts

सीएम ने पीएम को भेंट की तनछुई जामावर : बनारस की बनी बेहतरीन साफ्ट स्टोन जाली, जानें क्यों है ये खास

Abhishek Kumar Rai

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में देवरिया में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, जिलाध्यक्ष बोले-फिर स्थापित करेंगे देश की गरिमा

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में दर्दनाक हादसा : धान की कटाई के दौरान कंबाइन की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत, मचा मातम

Satyendra Kr Vishwakarma

गोद लिए गांव पहुंचे डीएम ने बच्चों को दिया तोहफा : खिल उठे मासूमों के चेहरे, आंगनवाड़ी केंद्र को स्मार्ट बनाने के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम आदित्यनाथ ने कुशीनगर में तैयारियों का लिया जायजा, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!