खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : योगी कैबिनेट ने देवरिया नगर पालिका विस्तार को दी मंजूरी, 23 गांव होंगे शामिल, शलभ मणि ने सीएम को दिया धन्यवाद

Deoria news : योगी आदित्यनाथ कैबिनेट (Yogi Adityanath Cabinet) ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई है। इसमें देवरिया के लिए बड़ी सौगात है। मंत्रिपरिषद ने देवरिया नगर पालिका परिषद के विस्तार को स्वीकृति दे दी है। कुल 23 नए गांवों को नगर पालिका में शामिल किया जाएगा। इससे देवरिया नगर पालिका का सीमा विस्तार होगा, जनसंख्या बढ़ेगी और पालिका को आय भी होगी।

यूपी कैबिनेट ने जिन गांवों को नगर पालिका में सम्मिलित करने को स्वीकृति दी है, उसमें –

-तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डंभर उर्फ जटमलपुर

-पगरा उर्फ परसिया, बरवां गोर स्थान, बड़हरा, चिंतामन चक

-पिपरपाती, गोबराई खास, मैहड़ा नगर बाहर, धनौती खुर्द, मुड़डीह, सकरापार

-देवरिया खास, बभनी नागर बाहर, रामपुर खुर्द, भीमपुर, पिडरा

-रघवापुर, कतरारी, दानोपुर, सोंदा और कठिनहियां शामिल हैं।

52 हजार बढ़ेगी जनसंख्या

फिलहाल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक नगर पालिका परिषद में कुल 129429 लोग निवास करते हैं। नए गांवों को शामिल करने के बाद 52416 और नागरिक नगर पालिका का हिस्सा हो जाएंगे। इस तरह सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका की कुल जनसंख्या 181845 हो जाएगी। इन 23 गांवों की कुल 3938.416 हेक्टेयर क्षेत्रफल नगर पालिका में जुड़ जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा था

देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Dr Shalabh Mani Tripathi MLA) ने नगर पालिका विस्तारीकरण की स्वीकृति के लिए 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा था। उन्होंने कहा था कि देवरिया के समग्र विकास के लिए नगर पालिका का विस्तारीकरण जरूरी है।

चौमुखी विकास का रास्ता और प्रशस्त हो सकेगा

आज कैबिनेट में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देवरिया नगरपालिका के विस्तार के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय की गहराइयों से आभार। देवरिया के समग्र विकास के लिए मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से नगरपालिका के सीमा विस्तार की प्रार्थना की थी। आज माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में निवेदन को स्वीकार कर लिया गया। अब देवरिया के समग्र और चौमुखी विकास का रास्ता और प्रशस्त हो सकेगा।

Related posts

10 विभागों की कार्यशाला शुरू : आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे कर्मी, सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को बचाने के लिए बनेगा प्लान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

राहत : एकेटीयू में फिर शुरू होगी काउंसलिंग, इस वजह से थी स्थगित

Satyendra Kr Vishwakarma

Saryu Nahar National Project : पीएम नरेंद्र मोदी 33 साल पुरानी परियोजना का करेंगे लोकार्पण, पूर्वांचल के लाखों किसानों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

Deoria Election : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला देवरिया के प्रभारी नियुक्त, सुनील गुप्ता को दोहरी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!