खबरेंदेवरिया

Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary : सांसद ने देवरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों संग मनाई जयंती

Deoria News : एकात्म मानववाद के प्रणेता,जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary) की जयन्ती को देवरिया में हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया गया।

शहर के न्यू कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर नमन किया।

देश सेवा में खपा दिया
इस दौरान उन्होंने कहा कि माँ भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपाने वाले हम सभी प्रेरणास्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें चरणवंदन। अपने राष्ट्रवादी चिंतन व सर्वसमावेशी विचार-दर्शन से उन्होंने पूरे विश्व को मानवता की सेवा और समस्याओं के समाधान का मार्ग दिखाया। दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रीयता, त्याग, सेवा व समर्पण की अद्वितीय मिसाल है।

चरितार्थ कर रही है
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर उनके एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतो को जमीन पर चरितार्थ कर रही है। उनका तपस्वी जीवन व आदर्श सदैव देश का पथ प्रदर्शन करते रहेंगे।

ये रहे उपस्थित
इस दौरान विजय बहादुर दूबे, अजय कुमार दूबे, संजय पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, आकाश मिश्र, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, विजय पटेल, अनिल गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, गोपाल सैनी, विनोद सैनी, संतोष शुक्ला, संजय सिंह, राजेश जायसवाल और गुड्डू उपाध्याय आदि रहे।

पुष्पांजलि कर नमन किया
बढया बुजुर्ग गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (Antaryami Singh BJP Deoria) ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

सपने साकार हो रहे
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय के जनसेवा को लेकर उनके अंत्योदय के महान विचार भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज हैं। आज देश में भाजपा की सरकारें उनके विचारों को अपनाकर अपने काम से उनके सपने को साकार कर रही हैं।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री सीपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबिता चौहान, विश्वजीत मणि त्रिपाठी, हरेन्द्र मणि त्रिपाठी, जया सिंह, मंटू सिंह, प्रदीप मणि त्रिपाठी और राजेन्द्र कुशवाहा आदि रहे।

Related posts

तैयारी : देवरिया और कुशीनगर समेत 24 जिले अति संवेदनशील सूची में शामिल, निपटने के लिए सीएम ने बनाया प्लान

Harindra Kumar Rai

झटका : इंडियन रेलवे में 91 हजार पद समाप्त हुए, सरकार ने बताई हैरान करने वाली वजह

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सेमरौना पंचायत भवन का नक्शा बदलने वाले अवर अभियंता पर हुई कार्रवाई, डीएम ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

बसों का किराया 10 प्रतिशत कम करेगी योगी सरकार : संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मिलेंगी ये रियायत

Abhishek Kumar Rai

राज्य सूचना आयुक्त ने जिम्मेदारों को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ : दूसरे दिन निपटाए 65 प्रकरण

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!