उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : लाखों कर्मचारियों को बोनस देगी योगी सरकार, इन्हें मिलेगा पूरा भुगतान


Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों व स्थानीय निकायों के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए 30 दिन के बोनस (Bonus) के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव वित्त एस राधा चौहान ने आवश्यक आदेश आज जारी कर दिया है।

जारी शासनादेश प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा राज्यनिधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के ऐसे कर्मचारियों जिनके द्वारा धारित पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47600-151100 रु0) (अपुनरीक्षित वेतनमानों में ग्रेड वेतन 4800 रु) तक है, प लागू होगा। इन सभी को वर्ष 2020-21 के लिए तदर्थ बोनस के रूप में 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर की स्वीकृति प्रदान की गई है।


शासनादेश में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को तदर्थ बोनस की अनुमन्य धनराशि का 75 प्रतिशत भाग संबंधित कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। शेष 25 प्रतिशत का नगद भुगतान किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी भविष्य निधि खाते का सदस्य नहीं है तो उसे यह धनराशि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रूप में दी जाएगी। अथवा उसके पब्लिक प्रोविडेंट फंड में जमा किया जाएगा। जो कर्मचारी अधिवर्षता की आयु पर 31 मार्च 2021 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा 30 अप्रैल 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनको अनुमन्य तदर्थ बोनस की संपूर्ण धनराशि का भुगतान नगद किया जाएगा।

Related posts

Noida Wall Collapse : नोएडा में बाउंड्री वॉल गिरने से दब कर 4 की मौत, 13 मजदूर कर रहे थे काम, सीएम ने जताया दुःख

Abhishek Kumar Rai

निषादराज की जयंती पर देवरिया में जुटी भारी भीड़ : विधायक जयप्रकाश निषाद ने दिखाया दम, जानें किसने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

अवसर : प्रतिभावान कलाकारों को तलाश रही सरकार, 19 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : गौरी बाजार थाने में तैनात सिपाही ने धोखाधड़ी कर ली नौकरी, कोतवाली में मामला दर्ज

Abhishek Kumar Rai

देवरिया नगर निकाय चुनाव : धनबल और बाहुबल से निपटने के लिए उड़न दस्ते गठित, रखेंगे हर गतिविधि पर नजर

Abhishek Kumar Rai

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!