खबरेंपूर्वांचल

राहत : करोड़ों रुपये से होगा तटबंध का काम, धनराशि जारी

Ballia News : सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने बलिया में गंगा नदी के बाएं किनारे पर स्थित बलिया-बैरिया तटबंध की सुरक्षा के लिए 26.900 किमी पर एक स्पर एवं 26.720 से 26.900 केे मध्य रिवेमेण्ट के निर्माण की परियोजना के लिए 1 करोड़ 53 लाख 64 हजार रूपये की धनराशि जारी की है। प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उप्र के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने 22 अक्टूबर, 2021 को शासनादेश जारी किया था। इसमें निर्देशित किया गया है कि सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य शुरू कराया जाये। विभाग नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य शुरू कराए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सभी विभागों से कहा है कि धनराशि की कमी न हो।

इसके अलावा परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन से समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग की जिम्मेदारी होगी। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व विभाग की होगी।

Related posts

लापरवाही पड़ी भारी : सीडीओ ने एक ग्राम रोजगार सेवक की सेवा समाप्त की, दूसरे का रुका वेतन, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

Father’s Day 2022 : ईएमसीटी ने बच्चों के साथ मनाया फादर्स डे, दी ये सीख

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : नोएडा के डीएम सुहास एलवाई अर्जुन अवार्ड पाने वाले देश के पहले आईएएस बने, सीएम योगी ने ऐसे दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : पढ़ने गए मासूम की अगवा कर हत्या, शव शिक्षक के शौचालय में मिला, पूरी रात तलाश में जुटे रहे एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

डीएम की पहल पर दो बच्चों का हुआ कॉक्लियर इम्प्लांट : परिजनों ने जताया आभार, 133 दिव्यांग की जिंदगी में आएगा बदलाव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!