उत्तर प्रदेशखबरें

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने का प्लान तैयार : नगर आयुक्त और इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttar Pradesh News : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के शहीदों और माटी के प्रति कृतज्ञता दर्शाने वाले मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में सफल बनाने के लिए सीएम योगी तत्परता से जुट गए हैं। 

उन्होंने अभियान के तहत 9 से 25 अगस्त तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्था और निगरानी के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यक्रमों के आयोजन व उसकी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। 

नगर निगमों में सभी नगर आयुक्तों को और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अधिशाषी अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नोडल अधिकारी प्रत्येक निकायों एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर सकेंगे और कार्यक्रमों के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर रहेगी। साथ ही इन्हें संबंधित डाटा को भारत सरकार के युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड करना होगा। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश की माटी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत, पूरे देश में अलग-अलग शहरों, गांवों से माटी को अमृत कलश में रखकर दिल्ली लाया जाएगा और यहां बने वॉर मेमोरियल के बगल में बने उद्यान में उसे संग्रहित किया जाएगा। यूपी से माटी को दिल्ली के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी संग्रहित किए जाने की तैयारी है। 

वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा डाटा

नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक डॉ नितिन बंसल द्वारा समस्त नगर निगमों के नगर आयुक्त, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को मेरी माटी मेरा देश अभियान के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

आदेश में कहा गया है कि खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में शहरी निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने की अपेक्षा की गई है। नामित नोडल अधिकारियों को वेब पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए युवा कल्याण विभाग द्वारा लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड जारी किया जाएगा। 

आदेश में आगे कहा गया है कि नामित नोडल अधिकारियों से अपेक्षा है कि वो जिम्मेदारी को तत्परता से निभाना सुनिश्चित करेंगे। 

प्रत्येक निकाय और ब्लॉक में भी नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

भारत सरकार के युवा एवं कल्याण मंत्रालय की ओर से भेजे गए पत्र में नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि अर्बन लोकल बॉडीज में नामित नोडल अधिकारी प्रत्येक निकाय के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करेगा। 

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के लिए ब्लॉक लेवल पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी सुझाव दिया गया है। नगरीय निकायों के नोडल अधिकारी आईडी और पासवर्ड की मदद से न सिर्फ युवा एवं कल्याण विभाग के पोर्टल को एक्सेस कर पाएंगे, बल्कि वो कार्यक्रम से संबंधित डाटा को भी इसमें अपलोड कर सकेंगे। 

नोडल अधिकारी कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक के रूप में कार्य करेंगे या फिर वो निकाय स्तर पर अलग से किसी को आयोजक नियुक्त कर सकेंगे। ग्राम पंचायतों के लिए भी नोडल अधिकारियों को इसी तरह के टास्क दिए गए हैं।

Related posts

चिल्ड्रेन केयर एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस : बच्चों ने कार्यक्रमों से सभी का मन मोहा

Rajeev Singh

देवरिया रजिस्ट्रेशन ऑफिस में खुलेगा एक और काउंटर : लोगों को मिलेगी सहूलियत, औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : डीएम ने रुद्रपुर के एसडीएम, तहसीलदार और कानूनगो को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया, इस वजह से हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति योजना : सरकार पढ़ाई के लिए दे रही लाखों रुपये, 11 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में तीन विभागों के टैक्स अधिकारियों को नोटिस जारी : एडीएम वित्त ने आबकारी विभाग से भी मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बांटी खुशियां

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!