उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : 40 लाख से ज्यादा किसानों को योगी सरकार ने दिया तोहफा, पूर्वांचल के इन जिलों में पहुंचा जल

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पिछले 5 वर्षों में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के माध्यम से सिंचाई के लिए संचालित 19 परियोजनाओं को पूर्ण कराया है। जिसमें वर्ष 2017-18 एवं वर्ष 2018-19 तक 8 परियोजनाएं, वर्ष 2019-20 में दो परियोजनाएं एवं वर्ष 2020-21 में 04 परियोजनाएं तथा वर्ष 2021-22 में 05 सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण की हैं।

इन परियोजनाओं पर वर्तमान सरकार ने संसाधन उपलब्ध कराते हुए उच्चतर स्तर पर समीक्षा कर त्वरित गति से परियोजनाएं पूर्ण कराई हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश के 18.39 लाख हेक्टेयर भूमि में अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित हुई है और 40.80 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। इन बांध परियोजनाओं के पूर्ण होने से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों व पशुओं आदि को पेयजल तथा सिंचाई की अच्छी व्यवस्था मिलने पर फसलोत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है।

इन जनपदों में बढ़ी क्षमता
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojna) के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड क्षेत्र एवं पूर्वांचल क्षेत्र की सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। बाण सागर नहर परियोजना के बनने से मिर्जापुर, प्रयागराज के 1.70 लाख किसानों को 150132 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई।

29 लाख किसानों को मिला लाभ
उसी तरह अर्जुन सहायक परियोजना के निर्माण से महोबा, हमीरपुर, बांदा के 149755 किसानों की 44381 हेक्टेयर भूमि पर सिंचन क्षमता की वृद्धि हुई है। प्रदेश के सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के निर्माण से जनपद बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज के 29.75 लाख किसानों को 14.04 लाख हेक्टेयर भूमि के सिंचन की क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है।

16 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था
प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए 16 परियोजनाएं निर्माणाधीन थी। सभी परियोजनाओं को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूर्ण करते हुए किसानों को सिंचाई की सौगात दी गयी। हमीरपुर, महोबा के किसानों के लिए पहाड़ी बांध परियोजना, ललितपुर की जमरार बांध परियोजना, झांसी की पहुंज बांध पुनरोद्धार परियोजना, कर्वी की गुण्टा बांध रिस्टोरेशन/रिनोवेशन ऑफ एलाइड वर्क परियोजना, झांसी की पं0 दीन दयाल उपाध्याय पथरई बांध परियोजना पूरी हुई।

काम पूरा हुआ
साथ ही महोबा की लहचुरा बांध परियोजना, हमीरपुर की मौदहा बांध नहर प्रणाली की क्षमता की पुर्नस्थापना, चित्रकूट की रसिन बांध परियोजना, ललितपुर की बण्डई बांध परियोजना, ललितपुर की जाखलौन नहर किमी शून्य से किमी 34.30 तक प्रणाली क्षमता पुर्नस्थापना, ललितपुर की जाखलौन पम्प नहर के हेड रीच पर 2.50 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना की परियोजना का काम पूरा हुआ।

उपयोगी साबित हो रही
इस सरकार में तैयार ललितपुर के जाखलौन पम्प नहर पर 3.42 मेगावाट के सोलर प्लांट के स्थापना की परियोजना, महोबा के रतौली वीयर परियोजना, ललितपुर की भावनी बांध परियोजना, हमीरपुर की मसगांव एवं चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना को पूर्ण करते हुए किसानों को फसलोत्पादन के लिए सिंचाई की सुविजल सहित पशुओं आदि के पीने के पानी के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रही है।

पूर्वांचल को मिला तोहफा
प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल क्षेत्र की सिंचाई बांध परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश वाटर रीस्ट्रक्चरिंग परियोजना को पूर्ण करते हुए जनपद अमेठी, रायबरेली, इटावा, एटा, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कौशाम्बी, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, बाराबंकी, मैनपुरी एवं ललितपुर के किसानों को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा मुहैया कराते हुए कल्याणकारी कार्य किया है। किसानों के हितैषी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषकों को हर तरह की सुविधा मुहैया करा रहे हैं, जिससे वह फसलोत्पादन में बढ़ोत्तरी करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं।

Related posts

देवरिया : सपा नेता ने अपने खिलाफ मुकदमे पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

Abhishek Kumar Rai

आईएमएस में आर्ट टीचर कॉन्क्लेव में अध्यापकों ने सिखी तकनीक : एनसीआर के स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने लिया हिस्सा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

वुशू एसोसिएशन के जिला टूर्नामेंट में दर्जनों स्कूलों ने लिया हिस्सा : बच्चों ने दिखाया जीत का जज्बा

Satyendra Kr Vishwakarma

Scholarship Application : छात्रवृत्ति के लिए 16 अगस्त तक मास्टर डाटा अपडेट करें संस्थाएं, टाइम टेबल जारी हुआ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया नगर पालिका चुनाव : विपक्ष पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, जीत के दिए टिप्स

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!