खबरेंपूर्वांचल

मासूमों की मासूमियत पर मोहित हुए सीएम योगी : गुरू पूर्णिमा पर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की दी सीख

Gorakhpur News : मातृशक्ति को सम्मान देने की गोरक्षपीठ की अपनी खास परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस परंपरा को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की योजनाओं के माध्यमों से पूरे प्रदेश में आगे बढ़ा रहे हैं।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा हृदय को झंकृत कर देने वाला दृश्य भी तब नजर आया जब योगी ने मातृशक्ति को गुरुशक्ति सदृश प्रतिष्ठित किया। उनसे आशीर्वाद लेने गए जुड़वा भाई-बहन को उन्होंने स्नेह और आशीष तो दिया ही, भाई को संस्कार की यह दीक्षा भी दी कि बहन का गुरु की भांति ही सम्मान करो। उन्होंने भाई से बहन के पांव स्पर्श कराए और आशीर्वाद दिलाया।

हुआ यूं कि गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षपीठ में शीश नवाने तथा गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद लेने नई दिल्ली से रजत अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा और जुड़वा बच्चों, बेटी आद्या व बेटा अभव के साथ आए हुए थे। सोमवार सुबह जब इस परिवार की मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। योगी ने सबको आशीर्वाद तो दिया ही जुड़वा भाई-बहन पर खूब स्नेह भी लुटाया।

उन्होंने भाई अभव से प्यार से पूछा, बहन को सम्मान देते हो। उसने हां कहते हुए सिर हिलाया। इस पर सीएम ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है। बहन को भी गुरु जैसा मानो और पांव छूकर आशीर्वाद लो। अभव ने ऐसा ही किया। उसने बहन आद्या के पांव छुकर हाथ माथे पर लगा लिया। बच्चों के इस स्नेह पर योगी भी मोहित हो गए और दोनों को खूब प्यार व आशीष से सिंचित किया।

Related posts

20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी कुशीनगर एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ : इस देश से आने वाली पहली फ्लाइट होगी लैंड

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पढ़ाएंगे कोटा और दिल्ली के एक्सपर्ट : अभ्युदय योजना के लिए बनेगा सर्वश्रेष्ठ पैनल, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : डीएम की सख्ती पर ग्राम विकास अधिकारी ने 3 घंटे में खाली किया भवन, कृषि कल्याण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

12 करोड़ कृषकों को मिली सम्मान निधि : देवरिया में किसान मोर्चा ने दिखाया प्रसारण, जनप्रतिनिधि बोले- पीएम ने दिया दिवाली गिफ्ट

Rajeev Singh

नोएडा के लाखों लोगों को तोहफा : सीएम योगी ने 1719 करोड के प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें क्या कहा

Rajeev Singh

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला प्रदेश यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की इन पंक्तियों से समझें सरकार की मंशा

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!