खबरेंदेवरिया

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं को दी सीख, जानें क्या कहा

Deoria News : देवरिया में लार भाजपा मण्डल ने शक्ति केन्द्र चुरिया में राष्ट्रपति के अभिभाषण के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने वहां मौजूद सभी लोगों के समक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण को सबके बीच रखा।

राज्य मंत्री ने कहा कि अमृत काल का यह 25 साल का कालखंड स्वतंत्रा की स्वर्णिम शताब्दी का विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है, यह 25 साल हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने का है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने दायित्व को पूरा करने के लिए समर्थ हो। ऐसा भारत जिसकी विविधता और अधिक उज्ज्वल हो, जिसकी एकता और अधिक अटल हो।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हम लोगों का दायित्व है कि पार्टी द्वारा तय जिम्मेदारियों को निश्चित समय पर पूरा करें और पार्टी को मजबूत करें। बूथ को सशक्त करने के लिए आप सभी लोग रोज बूथों पर प्रवास करें और कम से कम 11 सदस्यों वाली सक्रिय बूथ कमेटी का गठन करें। सभी बूथों का व्हॉट्सऐप ग्रुप तैयार कर लें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, बलबीर सिंह दादा, अमरनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिनंदन सिंह, अरुण सिंह फाफा, संजय सिंह, दूधनाथ यादव, नागेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बाल्य सेवा ट्रस्ट ने लगाए पौधे
बाल्य सेवा समर्पण ट्रस्ट से संचालित बाल्य विद्या के अंतर्गत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा गांव में उपलब्ध कराई जाती है। इसकी शाखा तीन गांवों में अध्ययन कार्य कराती है, जहाँ 263 बच्चे अध्यनरत हैं।

ट्रस्ट के संस्थापक शुभम् तिवारी ने बताया कि बीते दिनों बाल्य सेवा समर्पण ट्रस्ट के संचालित शाखा ग्राम बभनियावं, लार रोड में संस्था के बच्चों के यहां वृक्षारोपण किया गया। जहां 102 आंवले के पौधे, एक-एक जोड़ा में 51 परिवार के यहां रोपित किया गया।

साथ ही सम्पूर्ण बच्चों से शपथ पत्र के माध्यम से उन्हें पौधों का ध्यान रखने, पौधों को समय से पानी देने तथा उन पौधों की देखभाल करने की ज़िम्मेदारी सुनिश्चित कराई गई। इस दौरान रजत मिश्रा, डॉ ज्ञानेन्द्र, सत्य प्रकाश, शुभम मिश्रा, सुनील दुबे, अर्जित तथा समस्त गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

प्रत्येक पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए पुलिस-प्रशासन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने गैर निवासियों के नाम बनवाए शौचालय, मिल कर किया लाखों का गबन, अब होगी वसूली

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

अब देश में बिकेंगे ‘भारत’ ब्रांड के खाद्य उत्पाद : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 100 मोबाइल वैन को किया रवाना, जानें कितनी होगी कीमत

Satyendra Kr Vishwakarma

विदेश जाना हुआ आसान : सऊदी अरब और इन देशों के लिए वीजा दिलाएगी यह संस्था, सीएम ने किया सेंटर का शुभारंभ

Shweta Sharma

देवरिया की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित : अलका सिंह को फिर मिला मौका, पढ़े पूरी लिस्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!