उत्तर प्रदेशखबरें

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के लिए बड़ा मौका : यूपी परिवहन निगम बेड़े में शामिल करेगा निजी बसें, हर क्लास के लिए होगा अनुबंध

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली सरकार सड़क परिवहन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में प्राइवेट बस ऑपरेटरों के लिए अनुबंध की तमाम योजनाएं लाई गई हैं। इसमें हर तरह के बसों के लिए जगह है।

लाभ उठाएं

उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह (Minister Dayashankar Singh) ने बताया कि यूपीएसआरटीसी (Uttar Pradesh State Road transport corporation – UPSRTC) में निजी बसों के अनुबंध के लिए योजना 2022 आरंभ की गई है। निजी बसों के मालिक इसका लाभ उठाएं।

बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराएंगे

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को बेहतरीन परिवहन और बस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। निजी बस ऑपरेटर से अनुबंध उसी की दिशा में एक कदम है। इससे परिवहन के बेड़े में और ज्यादा बसें शामिल होंगी। इसका लाभ मुसाफिरों को मिलेगा। राज्य सरकार ग्रामीण बस सेवा से लेकर अत्याधुनिक एसी युक्त बसों के अनुबंध करेगी। इससे हर वर्ग के लोगों यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।

ये विकल्प मौजूद हैं

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने निजी बसों के अनुबंधन के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उनमें साधारण ग्रामीण सेवा से लेकर एसी बस तक के विकल्प मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम ने ग्राम्य बस अनुबंध योजना, साधारण बस अनुबंध योजना, साधारण सीएनजी बस अनुबंध योजना, कुर्सी व शयनयान बस अनुबंध योजना, मिड सेगमेंट बस अनुबंधन योजना, वातानुकूलित शयनयान बस अनुबंध योजना और हाई एंड वातानुकूलित बस अनुबंधन योजना शुरू की है।

12000 से ज्यादा बसें हैं

फिलहाल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बेड़े में 12400 से ज्यादा बसें हैं, जो रोजाना 40,000 से ज्यादा ट्रिप करती हैं। इनके जरिए रोज 16 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं और ये बसें 4000000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करती हैं।

Related posts

खेती-किसानी : देवरिया सहित इन 24 जनपदों में मक्का खरीद रही यूपी सरकार, जानें समर्थन मूल्य और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया इलाज : भाजपा नेता शशांक मणि ने वितरित की दवाई, संगठन की तारीफ की

Sunil Kumar Rai

धूमधाम से मना विधायक दीपक मिश्रा शाका का जन्मदिन : जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर जुटे कार्यकर्ता

Rajeev Singh

UP Cabinet Decision : हेतिमपुर को मिला नगर पंचायत का दर्जा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से हुआ मुमकिन, जानें कितने गांव होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत : आयांश हॉस्पिटल पर लगा ताला, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द, सीएमओ ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria : 20 जोनल और 4 दर्जन सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे निष्पक्ष चुनाव, पढ़ें नगर पंचायतवार नाम

Rajeev Singh
error: Content is protected !!