उत्तर प्रदेशखबरें

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी ने हाथरस की बेटी को किया याद, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर गुरुवार, 30 दिसंबर को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ मनाया। सभी ने दीप जलाकर दलित महिला विरोधी भाजपा की बर्बरता की याद दिलाई।

बताते चलें कि हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के बाद बिना परिवारीजनों की उपस्थिति में शासन-प्रशासन ने जबरन आधी रात को पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। इस अमानवीय कृत्य का समाजवादी पार्टी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था। सपा सहित सभी विपक्षी दलों ने इस मामले में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार को जमकर घेरा था।

समाजवादी पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन विभिन्न जनपदों में पार्टी कार्यालयों पर ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ प्रतीक स्वरूप दीप जलाकर मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद भी उसके शव के साथ असम्मान प्रदर्शित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की निंदा की। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह ने शाम को दीप जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विकास यादव, मनीष सिंह, मणेन्द्र मिश्रा, महताब सिंह, इमरान, डॉ दिलीप यादव, प्रेम चंद्र गुप्ता, इं यादुवेन्द्र यादव, प्रो इन्द्रभूषण, सरफराज अहमद, इसरार चौधरी, जावेद अहमद सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा : 25 नवंबर को पीएम मोदी फहराएंगे भगवा ध्वज

Kajal Singh

फुल पैंट-शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र : इस वजह से योगी सरकार ने लिया फैसला

Shweta Sharma

बागवानी और पोल्ट्री फार्म के लिए मिल रहा अनुदान : देवरिया के नागरिक करें आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी

Abhishek Kumar Rai

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Shweta Sharma

एक्शन : ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले विज्ञापनों पर लगी रोक, केंद्र सरकार ने मीडिया को जारी की एडवाइजरी

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!