खबरेंदेवरिया

B.ed Entrance Exam 2022 : बीएड प्रवेश परीक्षा से पहले जारी हुई नई गाइडलाइंस, ये दुकानें रहेंगी बंद, जानें सभी प्रतिबंध

Deoria News : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022-23 (B.ed Entrance Exam 2022-23) की लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 6 जुलाई को किया जायेगा। इस परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 गज की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 लगाने का निर्देश अपर मुख्य सचिव शासन ने दिया है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कुंवर पंकज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में धारा-144 दो माह के लिये लागू किया गया है। इस परीक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी जारी किया गया है।

इसके अन्तर्गत परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए –

-परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 गज की परिधि में 5 या 5 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होंगे।

-परीक्षा केन्द्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा

-परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं

-आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा।

-परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रश्न पत्र को परीक्षा केन्द्र से बाहर न जाने दिया जाये। 

-परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा के दिन केन्द्र से 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकॉपी की दुकानों, साइबर कैफे तथा पीसीओ आदि 2 घण्टा पहले खोलने से प्रतिबन्धित किया जाता है।

धारा 144 के प्रतिबंध लागू रहेंगे

इसके अतिरिक्त 17 जून को धारा-144 के अन्तर्गत पारित आदेश भी प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। साथ ही छात्रों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

Related posts

लखनऊ से आप उम्मीदवार अंजू भट्ट का वादा : गंदगी और जाम से जनता को दिलाएंगी निजात

Rajeev Singh

देवरिया के 67वें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने संभाला पदभार : जानें जनपद के नए जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Sunil Kumar Rai

World Population Day 2022 : 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, सांसद करेंगे उद्घाटन, ये लक्ष्य हासिल होंगे

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने में ढिलाई पर बरसे मंत्री, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

रिश्तों का कत्ल : देवरिया में छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर हत्या की, जानें वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!