उत्तर प्रदेशखबरें

ड्राइविंग ही नहीं ये ट्रेनिंग भी दे रहा परिवहन निगम : युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Uttar Pradesh News : युवाओं को कौशल के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाने की अपनी मुहिम के तहत योगी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है।

इसी क्रम में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुनिश्चित रोजगार योजना के अर्न्तगत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी), उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के माध्यम से प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में ऑटोमोटिव सेक्टर में फोर व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन कोर्स संचालित कर रहा है। इसमें 24 युवा आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

24 छात्रों के साथ शुरू हुआ प्रशिक्षण
इस कोर्स के तहत अभ्यर्थियों के आवासीय प्रशिक्षण के लिए परिवहन निगम के विभिन्न क्षेत्रों से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार 27 अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड कर लिया गया है, जिसमें से 24 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 01 सितंबर से प्रारम्भ हो चुका है। एक अभ्यर्थी एक्सीडेंट और 2 अन्य पारिवारिक कारणों से कोर्स में सम्मिलित नहीं हो सके। संस्थान द्वारा इस तरह का आवासीय कोर्स पहली बार संचालित किया जा रहा है।

निशुल्क मिलेगा स्टडी मैटेरियल
सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण संस्थान के हास्टल में रहने की व्यवस्था की गई है। इन अभ्यर्थियों को एएसडीसी दिल्ली से प्रशिक्षित एवं टीओटी पास प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक अटेण्डेंस हास्टल में प्रातः 08:00 बजे एवं रात्रि में 8:00 बजे तथा क्लास ट्रेनिंग के समय प्रातः 09:30 बजे एवं सायं 04:00 बजे होगा।

सभी अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल एवं थ्यौरी क्लास का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इन्हें दो सेट यूनीफार्म एवं स्टडी मैटेरियल भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल से एसेसमेन्ट (परीक्षा) कराया जाएगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की कार्यशालाओं में सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत पीस मिल वर्क पर रखा जाएगा।

इन जिलों के प्रशिक्षुओं को मिल रहा प्रशिक्षण
क्षेत्र                अभ्यर्थियों की संख्या

आगरा              13
बरेली                03
हरदोई               06
कानपुर             02
इटावा              03
कुल                27

Related posts

डीएम ने राइस मिलर संग की बैठक : धान खरीद को लेकर दिए निर्देश, किसानों से सीधे फसल क्रय नहीं करेंगे मिल

Rajeev Singh

eSanjeevani से हजारों को मिल रहा उपचार : देवरिया में 80 सेंटर कर रहे काम, अब यह लक्ष्य हासिल करेगा प्रशासन

Satyendra Kr Vishwakarma

किसान मोर्चा के बेमिसाल एक साल : देवरिया में 1800 कृषकों ने पीएम, सीएम और कृषि मंत्री को लिखा धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना का शुभारंभ, मिलेंगे ये फायदे

Sunil Kumar Rai

राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर भड़की भाजपा : देवरिया में फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Rajeev Singh

यूपी : कौशल विकास मिशन के जरिए युवाओं को सक्षम बना रही योगी सरकार, 15 लाख से ज्यादा को मिला प्रशिक्षण

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!