उत्तर प्रदेशखबरें

योगी सरकार हस्तशिल्पियों को फिर उपलब्ध कराएगी बड़ा बाजार : मंडल और राज्य स्तर पर लगेगा भव्य सिल्क एक्सपो, होगा फैशन शो

Uttar Pradesh News : योगी सरकार हस्तशिल्पियों, कारीगरों को नवम्बर में फिर बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगी। रेशम विभाग की तरफ से सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इसमें संयुक्त रूप से खादी, हथकरघा एवं एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी का भी आयोजन कराया जायेगा।

राज्य व मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की तिथि निर्धारित करते हुए आवश्यक तैयारी अभी से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सर्वविदित है कि योगी सरकार की नजर शुरू से ही कारीगरों-हस्तशिल्पियों के उत्थान पर है।

प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों व बुनकरों को किया जाएगा शामिल
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम तथा हथकरघा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने इसे लेकर बुधवार को खादी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद एवं मण्डल स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी का शुभारम्भ वहां के जनप्रतिनिधियों से कराया जाये।

स्थानीय स्तर पर कारीगरों, हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों को बड़ी संख्या में प्रदर्शनी में शामिल कराया जाये। इससे उन्हें एक स्थान पर बड़ा बाजार मिलेगा और उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी/ मेले में प्रत्येक जिले से कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों के उत्पादों का प्रदर्शन सुनिश्चित कराया जाये।

खादी वस्त्रों के प्रदर्शन के लिए होगा फैशन शो
निफ्ट से प्रशिक्षित खादी के कामगारों द्वारा तैयार किये गये खादी वस्त्रों के प्रदर्शन हेतु सिल्क एक्स्पो में फैशन-शो का भी आयोजन कराया जाये। इसमें ख्याति प्राप्त मॉडल एवं डिजाइनरों को भी आमंत्रित किया जाये। इसके अतिरिक्त हाथ कागज को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जायें।

Related posts

लड्डू खाने से बिगड़ी भाजपा पदाधिकारियों की तबियत : किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता में खाए नामी मिष्ठान के लड्डू, खाद्य विभाग की टीम ने लिया सैंपल

Sunil Kumar Rai

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

Deoria news : खाद्य विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के किचन और स्टोर की जांच की, 500 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व : यूपी की 544 नगर पंचायतों की लिस्ट जारी, पढ़ें

Abhishek Kumar Rai

Deepawali 2021 : सीएम योगी ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं, 48 लाख परिवारों की दिवाली खास बनाने की अपील की, जानें कैसे

Harindra Kumar Rai

सोशल ऑडिट में पथरदेवा ब्लॉक में मिली गड़बड़ी : धन नहीं जमा कराने पर होगी FIR, डीडीओ ने दी चेतावनी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!