उत्तर प्रदेशखबरें

UP MLC Election result : 33 सीटों पर भाजपा की जीत, 3 सीटों पर निर्दलीय का कब्जा

Google Image

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव – 2022 (UP MLC Election 2022) के कुल 36 सीटों का परिणाम घोषित हो गया है। 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध जीती है। जबकि अखिलेश सरकार में एमएलसी बने एक भी प्रत्याशी को जीत नसीब नहीं हुई है।

9 पर निर्विरोध चुने गए
यूपी विधान परिषद की 36 में से 27 सीटों के लिए इसी महीने मतदान हुआ था। 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। आज काउंटिंग के बाद सभी 27 सीटों के रुझान साफ हो गए हैं।

24 पर भाजपा जीती
जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने 24 सीटों पर विजय हासिल की है। 3 सीटों आजमगढ़, वाराणसी और प्रतापगढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे हैं। एमएलसी चुनाव में सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी को लगा है। सपा का एक भी पूर्व एमएलसी विधान परिषद नहीं पहुंच सकेगा।

पीएम की नीतियों से मिली जीत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विधान परिषद चुनाव में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि जनता राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के साथ है। एमएलसी चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन से हुई है।

Related posts

पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ मणि को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सभी बीडीओ को आरोप पत्र जारी : सीडीओ ने दो दिन में मांगा जवाब, इस वजह से की कार्रवाई

Rajeev Singh

घोटाले में व्यस्त रहती थी कांग्रेस, मोदी ने गरीबों को दिया बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

दिल्ली हिंसा : जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : अंत्येष्टि स्थल पर बिना निर्माण हुआ भुगतान, समिति ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट, हुए ये खुलासे

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें किन्हें मिलेगा यह अवार्ड

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!