उत्तर प्रदेशखबरें

करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर : गेंहू की तर्ज पर बाजरा की खरीद करेगी यूपी सरकार, सीएम ने दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : प्रदेश में कोविड की समीक्षा बैठक के दौरान आज सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने किसानों के लिए जरूरी महत्वपूर्ण आदेश दिए। उन्होंने गेंहू के साथ-साथ बाजरा की खरीद में भी तेजी लाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान और गेहूं की तर्ज पर बाजरा की खरीद के लिए भी नीति तैयार की जाए। प्रत्येक किसान को उनकी उपज के उचित मूल्य का लाभ मिले एवं उसका भुगतान समय सीमा के भीतर किया जाए। जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न प्रोक्योरमेंट के लिए बेहतर प्रबन्धन की आवश्यकता है। कृषि उपज का एक भी दाना खराब न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नए गोदाम बनाए जाएं। इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

भंडारण का उचित प्रबंध हो

सीएम ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, इसके लिए सभी जरूरी प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर खाद-बीज के भण्डारण और वितरण के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। प्रदेश के सभी गो-आश्रय स्थलों में सुचारु व्यवस्था रखी जाए। इनमें हरा चारा, भूसा आदि के समुचित प्रबन्ध रखे जाएं। उन्होंने कहा कि इन दिनों गेहूं की कटाई हो रही है। ऐसे में पशुओं के चारे की खरीद अभी कर ली जाए।

नियमित समीक्षा की जाए
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 15 करोड़ गरीब जनता के भरण-पोषण के लिए निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन के अतिरिक्त दाल, नमक और खाद्य तेल भी दिया जा रहा है। अन्त्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि व्यापक जनहित की यह योजना सुव्यवस्थित रूप से चलती रहे, इसके लिए खाद्य सामग्री की सुचारु उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था आदि की नियमित समीक्षा की जाए।”

Related posts

Deoria News : रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक हुआ तिरंगा रन का आयोजन, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

Sunil Kumar Rai

PUBG खेलने को लेकर हुई हत्या : फेवीक्विक से चिपकाया मासूम का मुंह, फिर गला दबा कर ली जान

Sunil Kumar Rai

असद और गुलाम के एनकाउंटर पर भड़के अखिलेश यादव : बलिया की इस घटना से सीएम योगी को घेरा

Satyendra Kr Vishwakarma

पहल : समाधान दिवस में बने 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र, एसपी संकल्प शर्मा ने किया कैंप का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया मास्टर प्लान 2031 के आपत्ति और सुझावों पर 22 नवंबर से होगी सुनवाई, डीएम ने गठित की कमेटी

Abhishek Kumar Rai

खाकी के दुश्मन : मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी पुलिस वालों पर एक लाख का इनाम, प्रॉपर्टी कुर्क होगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!