खबरेंदेवरिया

पहल : समाधान दिवस में बने 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र, एसपी संकल्प शर्मा ने किया कैंप का उद्घाटन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देशानुसार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन हुआ।

कैम्प का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma) ने किया। इस दौरान 14 यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड (यूडीआईडी) जनरेट हुए तथा 8 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता  प्रमाणपत्र मौके पर बना कर दिया गया। यूडीआईडी कार्ड पाने वाले अंगद तिवारी ने कहा कि वे इसके लिए पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे। आज तहसील दिवस पर वह काम मिनटों में हो गया जो महीनों में नहीं हो पाया था।

यूडीआईडी एवं प्रमाण पत्र बना

दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाले सच्चिदानंद वर्मा ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब जिलाधिकारी की इस नई पहल के बाद दिव्यांगजनों को अनावश्यक जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा, वे अपनी-अपनी तहसीलों में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

यूडीआईडी एवं प्रमाण पत्र बना

विशेष कैम्प में 5 वर्षीय कृष्णा पांडेय, करन शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, संगीता देवी, दयाशंकर चौहान, गीता सिंह, जय प्रकाश सैनी तथा सेराज अंसारी का यूडीआईडी एवं प्रमाण पत्र बना।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए डीएम की अध्यक्षता वाले समस्त संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में यूडीआईडी के साथ मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणपत्र भी मौके पर प्रदान किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

उन्होंने समस्त दिव्यांगजनों से इस कैम्प का लाभ उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीपीओ/जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय, डॉ एसके सिंह, डॉ इनायत हुसैन, श्यामकरन गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

तहसील परिसर में विशेष कोविड वैक्सीनेशन सत्र का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में 18 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों, कर्मचारियों व तहसील अधिवक्ताओं को प्रि-कॉशन डोज देने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रि-कॉशन वैक्सीन लगवाई।

Related posts

देवरिया : महिला आयोग की सदस्य ने महिला बंदियों का जाना हाल, सुनीं समस्याएं

Abhishek Kumar Rai

Association Election : दीपक गर्ग फिर चुने गए सिविटेक स्टेडिया के अध्यक्ष, जानें नई कार्यकारिणी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों और एक पौत्र को जेल, पुलिस ने भगौड़ा घोषित कर रखा था इनाम, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध : बिक्री केंद्र करें गड़बड़ी तो इन मोबाइल नंबर पर दें जानकारी, फौरन होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

पेरिस और लंदन की तर्ज पर विकसित होंगे कुम्भ नगरी के स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन : 18 जोन विकसित कर रहा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत : UPPSC की नई वेबसाइट में सिर्फ एक बार देना होगा डेटा, सीएम ने किया शुभारंभ

Rajeev Singh
error: Content is protected !!