खबरेंदेवरिया

धूमधाम से मनाया गया प्रदेश का 74वां स्थापना दिवस : जीआईसी में सूचना विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण

Deoria News : उत्तर प्रदेश के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर जीआईसी (Government Inter College Deoria – GIC Deoria) में निवेश एवं रोजगार आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने समस्त जनपदवासियों को प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि शासन के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश एवं जनपद में निवेश के लिए अच्छा प्लेटफार्म बना है। 25 करोड़ की आबादी निवेशकों को एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराती है। प्रदेश में हाइवे का जाल बिछा है। विद्युत व्यवस्था भी बेहतर हुई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) में जनपद की स्थिति अच्छी है। जनपद में निवेश के लिए पॉजिटिव माहौल है। निवेशकों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

पुलिस चौकी स्थापित की गई है : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS Deoria) ने कहा कि रोजगार एवं विकास के लिए निवेश आवश्यक है। निवेश से ही रोजगार में वृद्धि होगी। पुलिस निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उसरा बाजार इंडस्ट्रियल स्टेट में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है।

मददगार नीतियां बनी हैं
आईआईएसए के प्रतिनिधि एवं उद्यमी संजीव अरोड़ा ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्यमी फ्रेंडली नीतियां बनाई हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने इंडस्ट्रियल एस्टेट उसरा बाजार में हुए सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिजली बैंक और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सुविधाओं में सुधार हुआ है।

स्टॉलों का अवलोकन किया
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रदेश के इन्वेस्टर फ्रेंडली वातावरण के विषय में जानकारी दी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों के स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया। मंच का संचालन मंजू पांडेय ने किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीआईओएस विनोद कुमार राय, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी व आम नागरिक उपस्थित थे।

सूचना विभाग की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की गौरव गाथा से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन जीआईसी स्थित हॉल में किया गया है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार के दुर्लभ चित्रों, पत्रों एवं इतिहास का प्रदर्शन किया गया है। यह प्रदर्शनी स्कूली छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदेश के गौरवमयी इतिहास की जानकारी प्राप्त की।

इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत हरिशंकर विश्वकर्मा को 10 लाख रुपये तथा उपेंद्र कुमार चौरसिया को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।
-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निसार अहमद को पोल्ट्री फॉर्म के लिए साढ़े नौ लाख रुपए, नवनाथ शर्मा को आई केयर सेंटर के लिए 10 लाख रुपए तथा सुनील शर्मा को मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट्स के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
-एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सूरज मद्धेशिया तथा उज्जवल जायसवाल को 10-10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।
-विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पूजा चतुर्वेदी को सिलाई मशीन किट तथा सागर प्रजापति को इलेक्ट्रिक चॉक प्रदान की गई।
-बद्री प्रसाद, संत प्रसाद, मोहम्मद अली, सुरेश गुप्ता, सत्यदेव लाल श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद, रिखइ, लक्ष्मी, राम आधार, श्रीकिशुन, कोदई, रामाशंकर आदि को वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया।

Related posts

यूपी में किसानों को 1 अप्रैल से मिलेगी मुफ्त बिजली : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की बड़ी घोषणा

Swapnil Yadav

सीडीओ ने नए कार्यकक्ष का किया उद्घाटन : शिक्षकों को दी प्रेरणा, बीएसए ने दिलाया ये भरोसा

Pushpanjali Srivastava

14 जनवरी से देवरिया में मनाया जाएगा रामोत्सव : सभी मंदिरों से बहेगी रामभक्ति की बयार, जानें क्या रहेगा खास

Sunil Kumar Rai

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 20 अधिकारियों पर कार्रवाई, 3 थानाध्यक्षों पर गिरी गाज, डीएम ने दी ये चेतावनी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!