उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 11 करोड़ कैश बरामद, 300 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, पूरी जानकारी

Uttar Pradesh : यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की धमक तेज हो गई है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने भी आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 56,02,286 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी है। जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 41,86,876 एवं निजी स्थानों से 14,15,410 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी हैं।

कड़ी कार्रवाई की गई

उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वॉल राइटिंग के 3,04,127, पोस्टर के 18,94,069, बैनर के 13,17,449 तथा 6,71,231 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वॉल राइटिंग के 1,39,177, पोस्टर के 6,30,146, बैनर के 3,98,370 तथा 2,47,717 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

24 लाख लोग पाबंद हुए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस विभाग ने अब तक 7,10,508 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये हैं। अब तक 329 लाइसेन्स जब्त किये गये। 937 लाइसेन्स को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 24,42,550 लोगों को पाबन्द किया गया हैं।

309 FIR दर्ज

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 309 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इसमें से आज विभिन्न धाराओं में 25 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने अब तक 5357 शस्त्र, 5587 कारतूस, 214 विस्फोटक एवं 132 बम बरामद किये हैं। आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अब तक 11.54 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 5,58,462 लीटर मदिरा जब्त की है।

कैश बरामद किया

इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 11.39 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया है। जिसमें से 82 लाख रुपये का कैश आज बरामद किया गया है। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 23.18 करोड़ रुपये मूल्य का 6705.523 किग्रा ड्रग्स जब्त किया गया है। जिसमें से 99 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 415 किग्रा ड्रग्स आज जब्त किया गया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अब तक 69.66 लाख रुपये मूल्य की 42.922 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी हैं।

Related posts

Deoria News : समाधान दिवस में लेट और बिना स्वीकृति पहुंचे दो अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Amrit Mahotsav Tiranga March : मुख्यमंत्री ने तीन दिन चले तिरंगा मार्च का किया समापन, होमगार्ड्स के योगदान को सराहा

Harindra Kumar Rai

काशी में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा : शिवभक्तों के लिए बिछा रेड कार्पेट, बाबा भोले के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु

Shweta Sharma

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : टीम ने विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, दिलाई ये शपथ

Shweta Sharma
error: Content is protected !!