उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : विधान परिषद के विजयी सदस्यों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधान भवन स्थित तिलक हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की उपस्थिति में नवनिर्वाचित सदस्यों को विधान परिषद् की सदस्यता की शपथ दिलाई।

इन्हें दिलाई शपथ
इस अवसर पर सभापति ने सत्यपाल सिंह, कुंवर महाराज सिंह, वागीश पाठक, डॉ सुधीर गुप्ता, अशोक कुमार, अनूप कुमार गुप्ता, पवन कुमार सिंह, राम चन्द्र प्रधान, दिनेश प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अंगद कुमार सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, हरि ओम पाण्डेय, सुभाष चन्द्र उर्फ सुभाष यदुवंश, सीपी चन्द, डॉ रतन पाल सिंह, विक्रान्त सिंह उर्फ रिशु, रविशंकर सिंह ‘पप्पू भैया’, विशाल सिंह ‘चंचल’, बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सू’, अन्नपूर्णा सिंह उर्फ पूनम सिंह, श्याम नरायन सिंह, डॉ केपी श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह सेंगर, रमा निरंजन, अविनाश सिंह चौहान, प्रांशु दत्त द्विवेदी, विजय शिवहरे, आशीष कुमार यादव, ओम प्रकाश, ऋषिपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह भाटी, धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज तथा वन्दना वर्मा को विधान परिषद् की सदस्यता की शपथ दिलाई।

ये रहे मौजूद
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य मंत्री, प्रमुख सचिव विधान परिषद् डॉ राजेश सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Sunil Kumar Rai

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर सहित राज्य के 1594 गांवों में घुसा पानी

Abhishek Kumar Rai

Ambedkar Jayanti 2022: भाजपा ने सामाजिक समरता दिवस मनाकर दिया ये संदेश, जानें क्या बोले सांसद डॉ महेश शर्मा

Abhishek Kumar Rai

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को वापस लाने को योगी सरकार की खास पहल : एडमिशन के साथ दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!