खबरेंदेवरिया

Deoria News : अगस्त से हर दूसरे और चौथे बुधवार को लगेगा केसीसी कैंप, सभी कृषकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड

-सभी बैंक शाखाओं पर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए ऋण शिविर का आयोजन 29 जुलाई को
-अगस्त से प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए बैंक लगाएंगे ऋण शिविर कैंप

Deoria News : अग्रणी जिला प्रबन्धक ने अवगत कराया है कि 29 जुलाई, शुक्रवार को जनपद के सभी बैंक शाखाओं पर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए बैंक ऋण शिविर का आयोजन करेंगे।

प्राथमिकता से बनवाएं केसीसी
जिला कृषि अधिकारी मो मुजम्मिल ने यह जानकारी देते हुए समस्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को निर्देश दिया है कि वे जनपद के कृषक, जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है उनका आवेदन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पूर्ण कराकर प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

Related posts

Ayodhya Traffic Update : दीपोत्सव पर अयोध्या में कई मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग के लिए भी स्थान तय, जाने से पहले जान लें

Satyendra Kr Vishwakarma

Share Market : रिलायंस और टीसीएस समेत इन 8 कंपनियों की हैसियत घटी, पिछले हफ्ते सेंसेक्स में भारी गिरावट

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : गर्वमेंट आईटीआई दिघवा पौटवा के निर्माण में मिली कमियां, प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

Sunil Kumar Rai

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से होगी यूपी पर्यटन की भी ब्रांडिंग : गोरखपुर आने वाले खिलाड़ी इन स्थलों का करेंगे दर्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं : कहा-बिलकुल मत घबराइए, आपके साथ मैं हूं ना

Sunil Kumar Rai

भटनी-भाटपार और सलेमपुर में 7 ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी : सांसद रविंद्र कुशवाहा की पहल पर रेल मंत्री ने लिया एक्शन

Rajeev Singh
error: Content is protected !!