उत्तर प्रदेशखबरें

BIG NEWS : यूपी कैबिनेट ने 7 नगर पालिका के विस्तार को दी मंजूरी, जानें कितने और कौन गांव होंगे शामिल

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद (UP Cabinet) ने जनपद बुलन्दशहर की नगर पालिका परिषद अनूपशहर, गाजियाबाद की नगर पालिका परिषद मोदीनगर, मुरादनगर व लोनी, जनपद शामली की नगर पालिका परिषद कैराना तथा जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पालिका परिषद खतौली के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

साथ ही, मंत्रिपरिषद ने सम्बन्धित अधिसूचनाओं के निर्गत होने के उपरान्त किसी त्रुटि के परिलक्षित होने पर नगर विकास विभाग के मंत्री को संशोधन और परिमार्जन के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया है।


जनपद बुलन्दशहर की नगर पालिका परिषद अनूपशहर के विस्तार के प्रस्ताव में जाफराबाद, लच्छमपुर, कुंवरी, शेरपुर फतेहपुर, करनपुर पगौना ग्रामों को शामिल किया गया है।


-जनपद गाजियाबाद की नगर पालिका परिषद मोदीनगर के विस्तार के प्रस्ताव में बेगमाबाद बुदाना, बिसोखर, कादराबाद, सीकरी कलां, सीकरी खुर्द, औरंगाबाद गदाना, विजयनगर एवं सूरत सिटी गांवों

-नगर पालिका परिषद मुरादनगर के विस्तार के प्रस्ताव में अबुपुर, सरना, सहबिस्वा जलालपुर रघुनाथपुर असालतपुर, मोहम्मदपुर गांवों तथा

-नगर पालिका परिषद लोनी के विस्तार के प्रस्ताव में अगरौला सादाबाद डुगरावली, पावी सादकपुर, सिखररानी, शरफुद्दीन जावली, बन्थला टीला शहबाजपुर, निस्तौली (आंशिक), हकीकतपुर, ऊर्फ खुदाबास, खानपुर जप्तीख, इलायचीपुर गांवों को शामिल किया गया है।

-जनपद शामली की नगर पालिका परिषद कैराना के सीमा विस्तार के प्रस्ताव में ग्राम झाडखेडी (आंशिक), कैराना बाहर हदूद हलका नं 2 (आंशिक), कैराना बाहर हदूद हलका नं 1 (आंशिक), कैराना बाहर हदूद हलका नं 3 (आंशिक) को शामिल करने का प्रस्ताव है।

-जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पालिका परिषद, खतौली के सीमा विस्तार के प्रस्ताव में खतौली रूरल/आबादी के खसरा नं 99 से 1526, खतौली अर्बन (खतौली ग्रामीण) खसरा नं 460 से 492 व 494 से 553, मुबारिकपुर तिगाई खसरा नं 97 से 111 व 124 से 128, खतौली अर्बन और रूरल के खसरा नं 251 से 314 व 315 से 459 और 232 से 250, खतौली रूरल/अर्बन खसरा नं 1 से 100 व 105 से 115 और 180 से 231 को सम्मिलित करने का प्रस्ताव है।

रोजगार सृजन की सम्भावनाएं बढ़ेंगी

इन नगर पालिका परिषदों के सीमा विस्तार के लिए प्रस्तावित क्षेत्र के जनमानस को व्यावसायिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, यातायात, सफाई व अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इससे उनकी जीवन शैली की गुणवत्ता में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। ग्रामीण क्षेत्रों का नगरीकरण होने से रोजगार सृजन की सम्भावनाएं बढ़ेंगी।

सोनभद्र की सीमा विस्तार का निर्णय भी लिया

मंत्रिपरिषद की बैठक के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों को निर्णयों की जानकारी देने के लिए मीडिया सेण्टर, लोक भवन में आहूत मीडिया ब्रीफिंग में नगर विकास मंत्री श्री एके शर्मा ने यह जानकारी दी कि मंत्रिपरिषद ने नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सीमा विस्तार का निर्णय भी लिया है।

Related posts

यूपी : कुटीर उद्योग में 60 फीसदी और बिक्री में 90 फीसदी का इजाफा, पीएम बोले- बदल रहा उत्तर प्रदेश

Sunil Kumar Rai

विरोध : सोसाइटी निवासियों ने प्रदर्शन कर एओए गठन की मांग की, बिल्डर पर लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

अभाविप ने 622 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित : पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव ने दिया सम्मान, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पथरदेवा में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, सलेमपुर में कम रहा प्रतिशत, जानें सभी सीटों का हाल

Sunil Kumar Rai

यूपी में 8 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ कोविड सैंपल टेस्ट : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Shweta Sharma

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!