खबरेंराष्ट्रीय

रिपोर्ट : कोरोना काल में इन शहरों ने पर्यटकों को लुभाया, प्रीमियम और लक्जरी होटल बुकिंग 150 प्रतिशत बढ़ी

New Delhi : ऑनलाइन यात्रा सेवा प्रदाता कंपनी मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) ने कोरोना काल में भारतीयों की रुचि के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने बुधवार को कहा कि महामारी के दौरान सुपर-लक्जरी और प्रीमियम होटलों के लिए बुकिंग में लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कंपनी के मुताबिक अधिक संख्या में भारतीय यात्रियों में विशिष्ट यात्रा अनुभव की चाहत के कारण यह बढ़त देखी गई है। कंपनी ने अपने पोर्टल पर दर्ज आंकड़े जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि हर तीन भारतीय यात्रियों में से एक ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रीमियम या लक्जरी स्थान बुक किया। इनमें प्रति रात कमरे का औसत किराया 13,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच था।

महंगे स्थान पर जा रहे लोग
मेकमायट्रिप के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विपुल प्रकाश ने कहा, ‘‘महामारी ने प्रीमियम, सुपर-प्रीमियम और लक्जरी स्थलों की इच्छा बढ़ा दी। यह जान कर हैरानी हुई कि छोटे शहरों के लोग भी छुट्टियां मनाने के लिए महंगे स्थानों पर रूकने का मन बना रहे हैं।’’

150 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई
उन्होंने कहा कि महंगे स्थानों के लिए बुकिंग कोरोना वायरस की पहली लहर के बाद लगभग 90 प्रतिशत और पिछले साल दूसरी लहर के बाद लगभग 40 प्रतिशत बढ़ी है। प्रकाश ने कहा, “महामारी से पहले की अवधि की तुलना में हमने महामारी के दौरान सुपर-लक्जरी और प्रीमियम होटलों की बुकिंग में लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।”

30 फीसदी बढ़ा है
कंपनी ने कहा कि द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों और उससे आगे के बाजारों से लक्जरी प्लेस की बुकिंग में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। लक्जरी फैसिलिटी खोजे और बुक किए गए शीर्ष स्थलों की सूची में जयपुर, उदयपुर, कुर्ग, गोवा, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं।

Related posts

हरिकेवल प्रसाद की 11वीं पुण्यतिथि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद-विधायक ने ऐसे दी जननेता को श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : गर्वमेंट आईटीआई दिघवा पौटवा के निर्माण में मिली कमियां, प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम और एसपी संग सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए आदेश, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने सभी मंडलों में लगाए पौधे, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का देवरिया में जोरदार स्वागत, मंत्री-विधायक ने की अगवानी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया अंडर ट्रॉयल रिव्यू कमेटी की बैठक : इन कैदियों की होगी रिहाई, जानें क्या हुई मंथन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!