खबरेंदेवरिया

अवसर : 9-12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा पीएम स्कॉलरशिप अवार्ड, 11 सितंबर तक करें आवेदन, इसी महीने होगी परीक्षा

Deoria news : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम योजनान्तर्गत ओबीसी एवं अन्य वर्ग के कक्षा 9, 10, 11 और 12 में अध्ययनरत छात्र – छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक छात्रों के अभिभावकों की वार्षिक आय रुपए 2.50 लाख से अधिक न हो एवं उनकी संस्था वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर लिस्टेड हो को इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र / छात्राओं के पास वैध मोबाइल नम्बर के साथ आधार नम्बर तथा आधार नम्बर से जुड़ा बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर तक किया जा सकता है तथा आवेदन में हुए किसी प्रकार त्रुटि सुधार 12 सितंबर से 14 सितंबर तक किया जायेगा।

परीक्षा का प्रवेश पत्र 20 सितंबर को वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा। परीक्षा की तिथि 25 सितंबर, रविवार को निर्धारित है। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि उपरोक्तानुसार प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

Related posts

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला किया, 9 लाइन हाजिर हुए

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि को गाली देते सपा नेता का वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया, देखें Video

Sunil Kumar Rai

Tajinder Bagga Arrest case : दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज, हरियाणा में रोकी गई टीम

Abhishek Kumar Rai

सिखों के इतिहास के बिना भारत का मध्यकालीन इतिहास अधूरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

Air Connectivity : यूपी से 75 गंतव्यों तक वायुसेवा की सुविधा उपलब्ध, इन 5 जिलों में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट का काम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!