खबरेंदेवरिया

पर्यावरण संरक्षण में अभाविप का अभियान सरहानीय : वीके शुक्ला

Deoria News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी आयाम के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘वृक्ष मित्र’ के अंतर्गत नगर के विभन्न विद्यालयों में पौधे रोपित किये गए।

इस दौरान सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का वृक्ष मित्र अभियान पर्यावरण संरक्षण के दिशा में अति सराहनीय है। आज जिस प्रकार से पेड़ों का नुकसान हो रहा है, ऐसे में परिषद् का ये अभियान उल्लेखनीय है।

करने का प्रयास करता है

जिला प्रमुख अजय मिश्र ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,  जो शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों पर नजर रखता है। साथ ही बाधाओं को दूर करने का प्रयास करता है।

तभी बनेगा जीवन अच्छा

जिला विकासार्थ प्रमुख आदर्श तिवारी ने कहा कि संगठन देशव्यापी समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। जिला संयोजक अनुराग पाण्डेय ने कहा कि ‘जब करोगे वृक्षों की रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा।’

ये रहे मौजूद

इस दौरान सूरज, विमलेश, सौरभ तिवारी, अंशु शुक्ल, प्रियांशु मिश्र, सचिन तिवारी, आदर्श सिंह, अंकित गोंड़, अमर्त्य कुशवाहा, मयंक शुक्ल, शिवांश, ऋषभ, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप : देवरिया के इन मिष्ठान भंडार से लिया गया सैंपल, जांच में मिला खराब खोया और छेना

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की रैंकिंग बिगाड़ रहे तीन अधिकारी : डीएम ने तीनों का वेतन रोका, प्रकरण के निस्तारण में मिले डिफाल्टर

Sunil Kumar Rai

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 134000 किसानों की रूकेगी सम्मान निधि की अगली किश्त : सीडीओ ने बताई वजह, आज ही करें ये काम

Sunil Kumar Rai

UP : लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का वेतन बढ़ाएगी योगी सरकार, सीएम ने 25 करोड़ आबादी के बारे में कही ये बात

Satyendra Kr Vishwakarma

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अमृत सरोवर में की बोटिंग : छात्रों को बांटे स्मार्टफोन और टैबलेट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!