खबरेंदेवरिया

देवरिया : 20 जून तक निपटेगा वरासत से जुड़ा हर मामला, डीएम ने अफसरों से मांगा प्रमाण पत्र

राजस्व अधिकारियों को देना होगा निर्विवाद वरासत प्रकरण के लंबित नहीं होने का प्रमाण पत्र

वरासत दर्ज करने का विशेष अभियान 20 जून तक चलेगा

26 मई तक लेखपाल भरेंगे ऑनलाइन आवेदन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि जनपद में 20 मई से 20 जून तक वरासत दर्ज करने का विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत निर्विवाद वरासत प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में एक भी निर्विवादित वरासत दर्ज करने के प्रकरण के लंबित नहीं होने का प्रमाणपत्र भी देना होगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुसार क्रियान्वित करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 मई 2022 तक राजस्व, तहसील अधिकारी भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों को पढ़ा जाना सुनिश्चित करेंगे। लेखपाल वरासत के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भी भरेंगे।

पूरी होगी प्रक्रिया     

27 मई से 31 मई तक क्षेत्रीय लेखपाल के ऑनलाइन जांच की प्रक्रिया के अनुसार आग्रह पर कार्रवाई की जाएगी। 1 जून 2022 से 7 जून 2022 तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। 8 जून 2022 से राजस्व निरीक्षक द्वारा नामांतरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख सॉफ्टवेयर में आद्यवधिक किया जाएगा।

डीएम लेंगे एनओसी

अगले महीने 15 जून 2022 से 17 जून 2022 तक जिलाधिकारी प्रत्येक लेखपाल राजस्व निरीक्षक तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकारी वरासत का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नहीं है।

ये जांच करेंगे अफसर    

18 जून 2022 से 20 जून 2022 तक अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक तहसील के 10% राजस्व ग्रामों को रैंडमली चिन्हित करते हुए उनसे अपर जिला अधिकारी, उप जिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों से इस तथ्य की जांच कराई जाएगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से शेष नहीं बचा है।

Related posts

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पिलर लगाने का काम शुरू : गौतमबुद्ध नगर के इन 32 गांवों का सर्वे कर होगा सीमांकन

Rajeev Singh

सावन के पहले सोमवार को दिखी यूपी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक : प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों पर रही खास तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

ग्राम पंचायतों के शिकायती प्रकरणों में ढिलाई स्वीकार नहीं : डीएम ने नोडल अधिकारियों की ली क्लास, रिपोर्ट में इन बिंदुओं का जिक्र जरूरी

Sunil Kumar Rai

UP Board Result : जून के दूसरे हफ्ते में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें माध्यमिक शिक्षा परिषद की पूरी तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

राजकीय आश्रम विद्यालय मेहरौना में प्रवेश परीक्षा का लेटर जारी : अभ्युदय योजना के लिए बदला केंद्र

Swapnil Yadav

देवरिया : पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया, कई थानों के वांटेड बदमाश पकड़े गए

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!