खबरेंदेवरिया

शिव प्रताप शुक्ला बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर : देवरिया भाजपा ने मनाया जश्न

Deoria News : पूर्व केंद्रीय मंत्री, देवरिया नगर पालिका चुनाव के प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर परिसर में मिठाई बांट खुशी का इजहार किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम अगर कोई पार्टी करती है, तो केवल भारतीय जनता पार्टी करती है। आज विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले एक छोटे से कार्यकर्ता को जिन्होंने भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने से हम सभी को खुशी है। हमारी खुशी इस मायने में और भी अधिक है कि निकाय चुनाव की दृष्टि से पार्टी ने उन्हें देवरिया नगर पालिका का प्रभारी बनाया था। इधर कुछ समय से रोज उनसे बात होती थी। विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिलता था, जब हम सभी को उनके राज्यपाल बनने की जानकारी मिली तो सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।

इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, सतेन्द्र मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, रूपम पाण्डेय, एजाज अहमद, रवि पाण्डेय, मिथिलेश मिश्र आदि रहे।

वहीं सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व राज्य मंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सभा कुंवर कुशवारा, एमएलसी डॉ. रतन पाल सिंह, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, विजय बहादुर दूबे, मारकंडेय शाही, विजय कुमार दूबे, निशिरंजन तिवारी, अरुण सिंह, राजेश कुमार मिश्र, बलराम उपाध्याय, रामदास मिश्र, नवीन सिंह आदि ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की।

Related posts

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Shweta Sharma

देवरिया : सांसद निधि के अधूरे प्रोजेक्ट पर डीएम ने कार्रवाई की दी चेतावनी, सबसे ज्यादा विद्यालयों के कार्य लंबित

Sunil Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : स्कूल जा रही बच्ची की बिजली का पोल गिरने से मौत, ऐसे हुआ हादसा

Sunil Kumar Rai

डीएम ने इस स्कीम में सोशल मीडिया के प्रयोग पर दिया जोर : लापरवाह संस्थाओं से होगी रिकवरी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 20 अधिकारियों पर कार्रवाई, 3 थानाध्यक्षों पर गिरी गाज, डीएम ने दी ये चेतावनी

Harindra Kumar Rai

Deoria News : नेहरू युवा केंद्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्मदिन, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!