खबरेंदेवरिया

अधिकारियों ने विभिन्न गौशाला का लिया जायजा : ठंड से बचाव की देखी व्यवस्था, डीएम के आदेश पर…  

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेश पर शुक्रवार को विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने गौ-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया।

एसडीएम सदर सौरभ सिंह (SDM Sadar Saurabh Singh) ने पिपरा चन्द्रभान स्थित वृहत गौ-आश्रय स्थल एवं पिपरपाती स्थित निराश्रित गौ-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए दोनों गौ-आश्रय स्थलों पर तिरपाल लगाया गया है। सभी गोवंशों को काऊ कोट पहनाया गया था। चारे की समुचित व्यवस्था मिली। उन्होंने गौ-वंशों की संख्या के अनुपात में सुबह-शाम अलाव जलाने का निर्देश दिया।

एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार (SDM Salempur Arun Kumar) ने मझौलीराज स्थित वृहत गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां कुछ गो-वंश बिना काऊ कोट के मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समस्त गो-वंशों को काऊ कोट पहनाने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बीमार गो-वंशों के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।

एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला (SDM Rudrapur Dhruv Kumar Shukla) ने जिला पंचायत से संचालित नकइल स्थित गौ-शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मिली स्थिति में पर्याप्त सुधार के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने दिन में दो बार सुबह-शाम अलाव जलाने एवं सभी गो-वंशों को काऊ कोट पहनाने के आदेश दिए।

बीडीओ भागलपुर निरंकार मिश्रा ने परसिया चंदौर में कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार वैश्य ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में ठंड के दृष्टिगत समस्त गो-आश्रय स्थलों पर विशेष एहतियात बरती जा रही है। समस्त गो-आश्रय स्थलों पर रोस्टरवार चिकित्सक जा रहे हैं और यदि कहीं कोई गो-वंश बीमार मिल रहा है, तो उसका समुचित ईलाज किया जा रहा है।

Related posts

अब देवरिया में होगी मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल की मरम्मत : डीएम की पहल पर एलिम्को ने शुरू किया सर्विस सेंटर

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : कुख्यात तस्कर अनवर की 71 लाख की संपत्ति कुर्क, 20 सालों से कर रहा अवैध कारोबार, 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Sunil Kumar Rai

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को रेप स्टेट बना दिया है : अखिलेश यादव

Abhishek Kumar Rai

राहत : देश में वाहनों की खुदरा बिक्री 37 प्रतिशत बढ़ी, ट्रैक्टर की खरीद में जबरदस्त उछाल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को ई-मेल आईडी पर मिलेगा परिणाम ! जानें क्या है तैयारी

Sunil Kumar Rai

यूपी : फाइलों का तुरंत होगा निस्तारण, नोडल अफसर सीएम योगी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!