उत्तर प्रदेशखबरें

BIG BREAKING : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भंग की, राष्ट्रीय से जिला स्तर तक होंगे बदलाव

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय, राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

दरअसल इसी साल संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल रही थी। तब माना जा रहा था कि पार्टी के अंदर गुटबाजी बढ़ी है। इस वजह से जनता में सपा का जनाधार कम हुआ है।

लोकसभा उपचुनाव में सुरक्षित आजमगढ़ और रामपुर सीट हारने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि बड़े स्तर पर पार्टी बदलाव करेगी। इसकी शुरुआत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी अन्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय, राज्य और जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

पार्टी नए सिरे से मंथन कर इन पदों पर योग्य और समर्पित पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव तक पार्टी को प्रदेश में फिर मजबूती मिल सके और अगले आम चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्तासीन भाजपा को टक्कर दे सके।

Related posts

दुबई के शेख चखेंगे पूर्वांचल के फल-फूल और पत्तों का स्वाद : यूएई भेजी गई पहली खेप, किसानों को उद्यमी बना रही यूपी सरकार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, तैयारियों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu Oath : द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, पहले संबोधन में देशवासियों को दिया ये संदेश

Harindra Kumar Rai

BREAKING : केंद्रीय उर्वरक मंत्री से मिले सूर्य प्रताप शाही, यूपी में खाद की किल्लत दूर करने के लिए बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

Diwali 2021 : दीपावली और छठ पर लाखों लोगों को यात्रा में मिलेगी सहूलियत, 10 दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालक-परिचालक को मिलेगा गिफ्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!